



पुलिस जिला ब्यूरो नसीम खान “क्या” की रिपोर्ट :
बगहा पुलिस जिला के पुलिस अधीक्षक ने बेहतर कार्य क्षमता के आधार पर रिक्त स्थानों पर नव पद स्थापित किया है
न्यूज़ डेस्क, बगहा पुलिस जिला
नसीम खान “क्या”
– अमिट लेख
बगहा, (जिला ब्यूरो)। बगहा पुलिस जिला बल के पुलिस निरीक्षक और पुलिस अवर निरीक्षकों को विभिन्न थानों में पदस्थापित किया गया है।

फोटो : अमिट लेख
पुलिस जिला के पुलिस अधीक्षक ने बेहतर कार्य क्षमता के आधार पर रिक्त स्थानों पर नव पद स्थापित किया है। बतादें की विगत स्थानांतरण के बाद बगहा पुलिस जिला बल के पुलिस निरीक्षक और पुलिस अवर निरीक्षकों को विभिन्न थानों में पदस्थापित किया गया है।

जिनमे पुलिस निरीक्षक मुकेश चन्द्र कुंवर को बगहा केंद्र से प्रचारी पुलिस केंद्र बगहा, अभय कुमार-2 को अंचल रामनगर, संजय कुमार पाठक को बगहा अंचल, अनिल कुमार सिंह को अंचल धनहा, मनोज कुमार को थानाध्यक्ष बगहा यातायात, दीपक कुमार, अनुज कुमार व शैलेंद्र कुमार को साइबर थाना बगहा, संजीत कुमार थाना चौतरवा, अनिल कुमार डीआईयू सह बगहा थानाध्यक्ष, पुलिस अवर निरीक्षक धर्मवीर भारती को महिला थाना बगहा से धनहा थाना, अमन कुमार को लौकरिया थानाध्यक्ष, अनिल कुमार को प्रभारी पटखोली ओपी, अजय कुमार भितहाँ से नौरंगिया थाना, कामेश कुमार चौतरवा से बथवारिया थाना, भरत कुमार भैरोगंज से प्रभारी भैरोगंज ओपी, शिव शंकर पासवान को चौतरवा थाना से एसी एसटी थानाध्यक्ष बगहा, उत्तम ठकराहां को ठकराहां थानाध्यक्ष व पुलिस अवर निरीक्षक रामानंद साह को लौकरिया से गोबरहिया थाना में पदस्थापित किया गया है। वही इंडो नेपाल सीमा स्थित वाल्मीकिनगर थाना से एसआई अजित कुमार समेत 6 पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है।