AMIT LEKH

Post: गोपालगंज में छेड़खानी से तंग आकर छात्रा ने छोड़ी पढ़ाई, चाकू लेकर घर पहुंचा लड़का

गोपालगंज में छेड़खानी से तंग आकर छात्रा ने छोड़ी पढ़ाई, चाकू लेकर घर पहुंचा लड़का

हमारे विशेष ब्यूरो बिहार दिवाकर पाण्डेय की रिपोर्ट :

चाकू लेकर घर पहुंचा लड़का

परिजनो की शिकायत पर पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

न्यूज डेस्क, राजधानी पटना

दिवाकर पाण्डेय

– अमिट लेख
पटना, (विशेष ब्यूरो)। बिहार में सरकार बेटियों की शिक्षा के लिए कई योजनाएं चला रही है। पंचायत स्तर पर प्लस-टू विद्यालय खोलने से लेकर छात्राओं को पोशाक, साइकिल, छात्रवृत्ति के साथ-साथ नि:शुल्क एडमिशन लिया जा रहा है। छात्राओं को स्कूल जाने और लौटने के दौरान पुलिस को गश्ती करने का निर्देश दिया गया है। बावजूद ग्रामीण इलाके से ऐसी खबरें आती रहती है, जहां सिरफिरे और मनचलों की करतूत से छात्राएं परेशान होकर स्कूल जाना बंद कर देती है। गोपालगंज जिले में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां सिरफिरे युवक की छेड़खानी से तंग आकर 16 वर्षीय छात्रा ने स्कूल जाना बंद कर दिया है। मामला विजयीपुर थाना का है। हालांकि पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया और पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। बताया जाता है कि छात्रा हर रोज स्कूल पढ़ने जाती थी और रास्ते में सिरफिरा छेड़खानी करता था और उससे बात नहीं करने पर धमकी देता था। पीड़ित छात्रा की मां ने पुलिस को बताया कि सिरफिरे युवक से तंग आकर छात्रा की पढाई बंद करा दी। उसके बाद भी लड़के ने चाकू का भय दिखाकर अस्मत लूटने की कोशिश की। लड़की अपने कमरे में सोई हुई थी। रात में चाकू लेकर लड़का घर पहुंच गया और जोर-जबरदस्ती करने लगा। विरोध करने पर उसके शरीर का पूरा कपड़ा फाड़ दिया। शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे और आरोपी युवक को पकड़कर पुलिस को सौंप दी। घटना में पीड़ित लड़की के मां के बयान पर थाना क्षेत्र के करौधी सहडीगरी गांव के युवक शक्ति पर प्राथमिकी की गयी है। पुलिस इस मामले में त्वरित करवाई करते हुए आरोपी युवक पर छेड़खानी एवं पास्को एक्ट के तहत प्राथमिकी करने के बाद युवक को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया।

Recent Post