AMIT LEKH

Post: एसपी ने किया अंचल पुलिस निरीक्षक कार्यालय का निरीक्षण

एसपी ने किया अंचल पुलिस निरीक्षक कार्यालय का निरीक्षण

जिला ब्यूरो संतोष कुमार की रिपोर्ट :

गुरुवार की देर संध्या में पुलिस अधीक्षक शैशव यादव ने अंचल पुलिस निरीक्षक कार्यालय का किया निरीक्षण

न्यूज़ डेस्क, जिला सुपौल

संतोष कुमार

– अमिट लेख

सुपौल, (ब्यूरो न्यूज़)। जिले के त्रिवेणीगंज में गुरुवार की देर संध्या में पुलिस अधीक्षक शैशव यादव ने अंचल पुलिस निरीक्षक कार्यालय का किया निरीक्षण। पुलिस अधीक्षक शैशव यादव ने अपराध अनुक्रमणी, प्राथमिकी का संधारण किया।

फोटो : संतोष कुमार

साथ ही गुंडा पंजी, लुट पंजी, डकैती पंजी, निर्गत पंजी, आगत पंजी, अपराध नियंत्रण, अनुसंधान नियंत्रण, का अवलोकन किया गया। एवं आगामी आम लोकसभा चुनाव वर्ष 2024 से संबंधित तैयारियां अथवा अपराध नियंत्रण अधिनियम के अंतर्गत भेजे गए प्रस्तावों का निरीक्षण, आगामी लोकसभा आम चुनाव के संदर्भ में निरोधात्मक कार्रवाई का भी निरीक्षण किया। मुख्य केंद्र बिंदु में आगामी लोकसभा चुनाव से संबंधित तैयारी थी। मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विपिन कुमार, पुलिस निरीक्षक सतनारायण राय, थानाध्यक्ष रामसेवक रावत, आदि पुलिसकर्मी मौजूद थे। सभी कार्य संतोषप्रद पाए गए।

Comments are closed.

Recent Post