जिला ब्यूरो नसीम खान “क्या की रिपोर्ट :
लोक सभा चुनाव और होली पर्व को देखते हुए विधि व्यवस्था को कायम रखने, असामाजिक गतिविधि पर नजर रखने के उद्देश्य से शुक्रवार की सुबह एसएसबी 21वीं वाहिनी गंडक बैराज बी कंपनी और वाल्मीकिनगर पुलिस के द्वारा संयुक्त पेट्रोलिंग की गई
न्यूज़ डेस्क, बगहा पुलिस जिला
नसीम खान “क्या”
– अमिट लेख
बगहा, (ब्यूरो रिपोर्ट)। वाल्मीकिनगर स्थित इंडो नेपाल अन्तर्राष्ट्रीय सीमा क्षेत्रों में आगामी लोक सभा चुनाव और होली पर्व को देखते हुए विधि व्यवस्था को कायम रखने, असामाजिक गतिविधि पर नजर रखने के उद्देश्य से शुक्रवार की सुबह एसएसबी 21वीं वाहिनी गंडक बैराज बी कंपनी और वाल्मीकिनगर पुलिस के द्वारा संयुक्त पेट्रोलिंग की गई।

इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष विजय प्रसाद राय ने बताया कि गंडक बराज की खुली सीमा के रास्ते नेपाल और अन्य क्षेत्रों से लोगों का वाल्मीकिनगर क्षेत्रों में लगातार आगमन हो रहा है।आगामी लोक सभा चुनाव और होली पर्व को देखते हुए थाना क्षेत्र में विधि व्यवस्था को कायम रखने,भय मुक्त माहौल का निर्माण करने के उद्देश्य से एसएसबी के साथ मिलकर थाना क्षेत्र के मुख्य मार्ग, हर चौक चौराहे सहित गली मोहल्ले में जॉइंट पेट्रोलिंग की गई। ताकि अपराध और अपराधियों पर नकेल कसा जा सके। एसएसबी का नेतृत्व गंडक बराज कंपनी के एएसआई अंग्रेज सिंह के नेतृत्व में डॉग स्क्वाड को भी शामिल किया गया। संयुक्त पेट्रोलिंग के माध्यम से लोगों को जागरुक करते हुए बताया गया कि किसी भी प्रकार के संदिग्ध वस्तु या अनजान व्यक्ति जिसकी एक्टिविटी संदिग्ध लगे को देखते ही तत्काल इसकी सूचना एसएसबी या पुलिस को दें। ताकि अपराध को घटित होने से पहले नियंत्रित किया जा सके। साथ ही शराब और शराब कारोबारियों पर नकेल कसा जा सके। पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस कर्मियों द्वारा दो पहिया और चार पहिया वाहनो की जांच की गई। जांच के दौरान हेलमेट, डिक्की सहित वाहनों के जरूरी कागजातों की गहन जांच पड़ताल की गई। इस मौके पर एसआई महेश कुमार, हरीश चन्द्रा सहित अन्य पुलिस बल और एसएसबी के जवान मौजूद रहे।








