AMIT LEKH

Post: 23 मार्च को लगेगी नजरबाग़ पार्क की बंदोदोबस्ती पर बोली : गरिमा

23 मार्च को लगेगी नजरबाग़ पार्क की बंदोदोबस्ती पर बोली : गरिमा

जिला से विशेष संवाददाता राजेश पाण्डेय की रिपोर्ट :

देनी होगी दस लाख की सुरक्षित जमा राशी

न्यूज़ डेस्क, जिला पश्चिम चम्पारण 

राजेश पाण्डेय

– अमिट लेख

बेतिया, (विशेष खबर)। नगर निगम क्षेत्र के राज ड्योढी परिसर स्थित नजर बाग़ पार्क की बंदोदोबस्ती पर बोली लगाने के लिए दस लाख की सुरक्षित राशि से ऊपर की बोली लगाने वाले संवेदक दावेदारों के बीच 23 मार्च को मचेगी होड़।

फोटो : राजेश पाण्डेय

नगर निगम की महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नजरबाग पार्क की बंदोबस्ती पाने वाले ठेकेदार पार्क में दैनिक प्रवेश शुल्क के साथ नगर निगम से निर्धारित मॉर्निंग वाक के लिए मासिक और वार्षिक शुल्क की भी वसूली कर सकेंगे। गरिमा सिकारिया ने बताया कि इसके अलावें पिछले वर्ष 3.20 लाख रूपये से बंदोबस्त हुए सागर पोखरा परिसर से लेकर एमजेके काॅलेज बाउन्ड्री के सटे बोलेरो स्टैण्ड की बंदोबस्ती के लिए की भी बोली लगा सकेंगे। इसके साथ ही महापौर ने बताया कि पिछले वर्ष की 12.87 लाख रूपये से बंदोबस्त नगर निगम क्षेत्र अन्तर्गत अवस्थित जबहखाना, स्टेशन चौक, सागर पोखरा,न्यू हरिवाटिका बस स्टैण्ड, शहीद पार्क, उत्तरवारी पोखरा पार्क के पास, वार्ड नं.-10 हरिजन टोली, वार्ड नं.-32 में चमड़ा गोदाम के पास, गाधी बाजार, कालीबाग ओपी के पास सहित कुल 10 सार्वजनिक शौचालयों की समेकित बंदोबस्ती हेतु बोली लगाने वाले दावेदार को इसकी बंदोबस्ती आगामी वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए की जायेगी। इसमें से कई शौचालयों का नवनिर्माण जारी है।

Recent Post