AMIT LEKH

Post: पर्यावरण संरक्षण को लेकर पारंपरिक तरीके से पेड़ पौधों के साथ इको होली मनाई गई

पर्यावरण संरक्षण को लेकर पारंपरिक तरीके से पेड़ पौधों के साथ इको होली मनाई गई

जिला ब्यूरो नसीम खान “क्या” की रिपोर्ट :

पर्यावरण प्रेमी गजेंद्र यादव की अगुवाई में यहां के लोगों ने पेड़ पौधों के साथ होली मनाई और जीवनदायनी वृक्षों का आभार जताया

न्यूज़ डेस्क, बगहा पुलिस जिला

नसीम खान “क्या”

– अमिट लेख

बगहा, (ब्यूरो न्यूज़)। बगहा में पेड़ पौधों के साथ अनोखी होली मनाई गईं है, पारम्परिक तरीके से इलाके के लोग यहाँ वृक्षों के साथ होली का पर्व धूमधाम से मनाया।

फोटो : नसीम खान “क्या”

दरअसल बिहार के इकलौते वाल्मीकि टाइगर रिज़र्व से सटे नरवल-बरवल पंचायत अंतर्गत पिपरा गाँव में पर्यावरण संरक्षण को लेकर ग्रामीण विगत 15 वर्षों से यहाँ वृक्षों के साथ होली का त्यौहार मनाते चले आ रहे हैं।

इस बार भी होली में आज पर्यावरण प्रेमियों ने पेड़ पौधों को रंग-गुलाल लगाया और पारंपरिक होली गीत गाकर बुराई पर अच्छाई का संदेश दिया। बतादें, देश भर मे रंगों के त्योहार होली की धूम मची है।चहुओर लोग रंग, गुलाल लगाकर एक दूसरे को बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देते होली के जश्न में डूबे हैं। देश के किसी कोने में लठमार होली खेली जा रही है तो कहीं कुर्ता फाड़ होली की धूम है। इसी बीच बिहार के बगहा में पेड़ों के साथ अनोखी होली मनाई जा रही है। पर्यावरण प्रेमी गजेंद्र यादव की अगुवाई में यहां के लोगों ने पेड़ पौधों के साथ होली मनाई और जीवनदायनी वृक्षों का आभार जताया।

बताया जा रहा है की बगहा के बरवल पिपरा गावं स्थित आईपीएस विकास वैभव चौराहे पर पेड़ पौधों के साथ होली मनाकर लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। दरअसल दिल के मरीज पर्यावरण प्रेमी गजेंद्र यादव करीब डेढ़ दशक से पेड़ पौधों के साथ होली, दीवाली और रक्षा बंधन का त्योहार मनाते चले आ रहे हैं और पर्यावरण संरक्षण के लिए दस लाख से अधिक पेड़ पौधे लगाकर यहाँ मुहिम चला रहे हैं। जन्मजात दिल के मरीज पर्यावरण प्रेमी गजेंद्र यादव के साथ गाँव औऱ आस पास के लोग जुड़ रहे उनके इस अनूठी पहल की खूब सराहना कर रहे हैं, क्योंकि इन पेड़ पौधों से हमारा जीवन चल रहा है। लिहाजा गांव के लोग भी गजेंद्र के कदमताल होकर पेड़ पौधों की पूजा अर्चना कर उनके साथ रंग और गुलाल लगाकर होली का पर्व मनाते दिखे। खास बात यह है कि इस छोटे से गांव पिपरा के निवासी गजेंद्र यादव पिछले कई वर्षों से पौधरोपण का अलख जगा रहे हैं। अब तक करीब 10 लाख से ज्यादा वृक्ष लगा चुके गजेंद्र बताते हैं कि उन्होंनें पेड़ पौधों के नाम अपना जीवन समर्पित कर दिया है। “हम हर साल की तरह इस साल भी पेड़ पौधों के साथ होली मना रहे हैं। पेड़ पौधे हमारे लिए सबकुछ हैं। पेड़ पौधे हैं तो हम हैं। लिहाजा आप सब से भी अपील है कि वृक्षों को बचाएं और पेड़ पौधे लगाएं… ।

Recent Post