AMIT LEKH

Post: बीजेपी के दो दिग्गज अब करेगे दूसरे के जीत के लिये प्रचार

बीजेपी के दो दिग्गज अब करेगे दूसरे के जीत के लिये प्रचार

विशेष ब्यूरो बिहार दिवाकर पाण्डेय की रिपोर्ट :

बिहार में यादव मतदाताओं को साधने के लिए भाजपा ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को भी स्टार प्रचारक बनाया है
न्यूज डेस्क, राजधानी पटना

दिवाकर पाण्डेय

– अमिट लेख
पटना, (ब्यूरो न्यूज़)। बिहार में राजग (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) प्रत्याशियों की चुनावी नैया पार लगाने के लिए भाजपा ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची घोषित कर दी है।

पिछली बार की तरह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शीर्ष पर हैं और उनके बाद पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा। अमित शाह तीसरे स्थान पर हैं। बिहार के नेताओं में प्रदेश अध्यक्ष व उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सबसे ऊपर हैं। इसके बाद उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा का नाम है। टिकट कटने के बावजूद केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे और पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन का नाम स्टार प्रचारकों की सूची में सम्मिलित हैं। वहीं, रविशंकर प्रसाद एवं राजीव प्रताप रूडी का नाम सूची से गायब है। महत्वपूर्ण यह कि पार्टी ने स्टार प्रचारकों की सूची में नवाचार भी किया है। आम कार्यकर्ताओं को राज्यसभा एवं विधान परिषद सदस्य बनाने के बाद अब अलग-अलग समाज से प्रतिनिधित्व करने वाले नेताओं को स्टार प्रचारक बनाकर नई पहचान देने की पहल की है।

बिहार भाजपा से स्टार प्रचारकों की सूची में सुशील मोदी, मंगल पांडेय, संजय जायसवाल, रेणु देवी, अनिल शर्मा, निवेदिता सिंह एवं एसटी समुदाय की विधायक निक्की हेंब्रम आदि के नाम सम्मिलित हैं। इसके अलावा दिल्ली में पिछले 10 वर्ष से सांसद एवं भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी भी बिहार भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची में हैं। बिहार में यादव मतदाताओं को साधने के लिए भाजपा ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को भी स्टार प्रचारक बनाया है। नरेंद्र मोदी, जगत प्रकाश नड्डा, राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, योगी आदित्यनाथ, विनोद तावड़े, सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, गिरिराज सिंह, नित्यानंद राय, अश्विनी चौबे, दीपक प्रकाश, सुशील मोदी, नागेन्द्र नाथ त्रिपाठी, भीखूभाई दलसानिया, संजय जायसवाल, मंगल पांडेय, रेणु देवी, प्रेम कुमार, स्मृति ईरानी, मनोज तिवारी, सैयद शाहनवाज हुसैन, नीरज कुमार सिंह (बबलू), जनक राम, अवधेश नारायण सिंह, नवल किशोर यादव, कृष्ण नंदन पासवान, मोहन यादव, मनन कुमार मिश्र, सुरेंद्र मेहता, शम्भू शरण पटेल, मिथिलेश तिवारी, राजेश वर्मा, धर्मशीला गुप्ता, कृष्ण कुमार ऋषि, अनिल शर्मा, प्रमोद चन्द्रवंशी, निवेदिता सिंह एवं निक्की हेंब्रम।

Recent Post