AMIT LEKH

Post: भाजपा का संकल्प पत्र आने वाले विकसित भारत के मार्ग को करेगा प्रशस्त : नीतीश मिश्रा

भाजपा का संकल्प पत्र आने वाले विकसित भारत के मार्ग को करेगा प्रशस्त : नीतीश मिश्रा

भाजपा का संकल्प पत्र आने वाले विकसित भारत के मार्ग को करेगा प्रशस्त : नीतीश मिश्रा

न्यूज डेस्क, पटना

दिवाकर पाण्डेय

पटना(विशेष ब्यूरो)। भाजपा के संकल्प पत्र को बिहार सरकार के मंत्री ने की तारीफ बिहार सरकार के मंत्री और भाजपा के वरीय नेता नीतीश मिश्रा ने कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र आने वाले विकसित भारत के मार्ग को प्रशस्त करेगा। एक तरफ हम अपने धरोहरों को बढ़ाने की बात कर रहे हैं। स्पेस और 6जी टेक्नोलॉजी की बात कर रहे हैं। यह संकल्प पत्र युवाओं, महिलाओं, गरीब और किसानों के लिए समर्पित है। भाजपा ने अब तक जितने भी संकल्प लिए उन्हें पूरा किया। इन संकल्प को पूरा करने के लिए पीएम मोदी ने गारंटी लेगी। भाजपा ने लालू परिवार पर हमला बोलते हुए कहा कि एनडीए की सरकार को गरीबों की सरकार बताते हुए कहा कि दूसरी ओर के लोग लालू प्रसाद सावन महीने में मटन बना रहे हैं और खिला रहे हैं और उनके पुत्र हेलीकॉप्टर में मछली खा रहे है, वह भी नवरात्रि में। उन्होंने कहा कि मै अभी तक यही जानता था कि ये लोग चारा खाने वाले हैं। उन्होंने लालू प्रसाद पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग किसी को आरक्षण नहीं दे सकते। जब मौका मिला तो पहले पत्नी को और फिर अपने बेटे और बेटियों को उप मुख्यमंत्री, मंत्री और राज्यसभा सांसद बनाकर आरक्षण दे दिया। पहले चरण की सीटों पर 19 अप्रैल को चुनाव होना है। इन सीटों पर ताबड़तोड़ चुनावी सभा हो रही है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन और महागठबंधन के नेता लगातार गया, नालंदा, नवादा, जमुई, औरंगाबाद में जनसभा कर रहे हैं। आज तेजस्वी यादव की जनसभा है। वह गया, नवादा, जमुई और बांका में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 12 बजे वह चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। वहीं पटना-रांची हाईवे पर नालंदा के बड़ी पहाड़ी इलाके में जाम लगा हुआ है। करीब तीन घंटे से जाम लगा हुआ है। एक लेन पर परिचालन पूरी तरह से ठप है। गर्मी के कारण लोग काफी परेशान हैं।

 

Comments are closed.

Recent Post