AMIT LEKH

Post: सरकारी जमीन को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प

सरकारी जमीन को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प

जिला ब्यूरो संतोष कुमार की रिपोर्ट :

चार महिला सहित 13 लोग घायल जमकर चले फरसा व लोहे की रड

न्यूज़ डेस्क, जिला सुपौल

संतोष कुमार

– अमिट लेख

सुपौल, (ब्यूरो डेस्क)। जिले के त्रिवेणीगंज अनुमंडल क्षेत्र के जदिया थाना अंतर्गत मानगंज पश्चिम पंचायत के चिकनी गांव वार्ड नंबर 2 में शुक्रवार की सुबह सरकारी जमीन को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए।

फोटो : संतोष कुमार

जिसके बाद जमकर बवाल हुआ। कहासुनी के बाद यह विवाद शुरू हुआ था जिसके बाद जमकर फरसा व लोहे की रड चले हैं। जिसमें दोनों पक्षों से 4 महिला सहित 13 लोग जख्मी हुए। जिनको परिजनों के द्वारा अनुमंडलीय अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया है। घायल में पथम पक्ष से कपिलेश्वर यादव उम्र 32 वर्ष, मनोज कुमार यादव उम्र 28 वर्ष, दीपो यादव उम्र 35 वर्ष, कामेश कुमार उम्र 25 वर्ष एवं बीता कुमारी उम्र 19 वर्ष है। जबकि द्वितीय पक्ष से बुचाय यादव उम्र 55 वर्ष, मनोज कुमार उम्र 19 वर्ष, चंद्रा देवी उम्र 46 वर्ष, सोनी कुमारी उम्र 18 वर्ष, रीना देवी उम्र 32 वर्ष, गणेशी यादव उम्र 55 वर्ष, संतोष कुमार उम्र 25 वर्ष एवं विनोद कुमार उम्र 18 वर्ष शामिल है। घटना के संदर्भ में प्राप्त जानकारी के अनुसार मानगंज पश्चिम पंचायत इलाके के चिकनी गांव वार्ड नंबर 2 स्थित बिहार सरकार की जमीन को लेकर बुचाय यादव और कपिलेश्वर यादव का परिवार आमने सामने आ गया। बताया गया कि खाली पड़े सरकारी जमीन को दोनों ही पक्ष कब्जा करना चाहते हैं। सरकार की जमीन पर ही बुचाय यादव विगत कई बर्षो से मवेशी बांध कर रखता है। वही इन दोनों के घर के सामने पड़ी खाली जमीन को दोनों ही पक्ष कब्जा करना चाहते हैं। जिसको लेकर पहले भी विवाद हो चुका है। जिस से संबंधित एक मामला माननीय न्यायालय में भी विचाराधीन है।

घर निर्माण कर जमीन को कब्जा करने की कोशिश :

बताया गया शुक्रवार सुबह में दोनों पक्ष एक बार फिर आमने-सामने आ गए। दरअसल एक पक्ष के कपिलेश्वर यादव ने घर निर्माण कर जमीन को कब्जा करने की कोशिश की जिसके बाद बुचाय यादव के परिवार ने इसका विरोध किया।

छाया : अमिट लेख

और फिर दोनो पक्ष आमने-सामने आ गए। पहले दोनों पक्षों में झड़प होती रही और फिर लाठी,फरसा,लोहे का रड चलने लगे। जिसमें 13 लोग बुरी तरह जख्मी हुए। घटना के बाद मौके पर पहुंची डायल 112 ने मामले को शांत कराया है। अब पुलिस पड़ताल में जुटी हुई है। जिन्हें अनुमंडलीय अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया है। इधर,जदिया थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि जमीन के विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हुई है। मामले की जांच कर कार्यवाही की जा रही है। अभी दोनों पक्षों से आवेदन नही मिला है

Recent Post