AMIT LEKH

Post: चनपटिया प्रखंड के पी. के. यूथ क्लब के प्रखंड संयोजक के दो पदों के लिए हुआ चुनाव : ई. सिकंदर चंद्रा

चनपटिया प्रखंड के पी. के. यूथ क्लब के प्रखंड संयोजक के दो पदों के लिए हुआ चुनाव : ई. सिकंदर चंद्रा

बेतिया संपादकीय डेस्क से मोहन सिंह की रिपोर्ट :

पी. के.यूथ क्लब के पदाधिकारियों में संयोजक चुनाव के प्रति दिखा काफी उत्साह : जनसुराज चनपटिया

न्यूज़ डेस्क, जिला पश्चिम चम्पारण

मोहन सिंह

– अमिट लेख

बेतिया, (न्यूज़ सर्विस)। चनपटिया प्रखंड में दो संयोजक पद के लिए कुल 7 उम्मीदवार खड़े हुए थे। इस चुनाव में प्रत्येक यूथ क्लब के पांच प्रतिनिधियों क्रमशः अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, एवम सोशल मीडिया प्रभारी को वोट करना था। इस चुनाव में सातों प्रत्याशियों ने अपने अपने स्तर से प्रत्येक यूथ क्लब के सदस्यों के बीच अपना अपना संदेश वोट करने के लिए पहुंचने के में प्रयासरत रहे थे। इस चुनाव को सफल कराने के लिए जनसुराज के पटना से एक विशेष चुनाव टीम के साथ, जिला संगठन के सचिव एवम वर्तमान उपप्रमुख राजकिशोर चौधरी,चनपटिया प्रखंड के जनसूराज के प्रखंड अध्यक्ष एवम पूर्व प्रमुख कमलेश कुमार,जिला प्रवक्ता सह सचिव ई.सिकंदर चंद्रा उपस्थित रहे। आज के चुनाव काफी शांति पूर्ण तरीका से संपन्न हुआ। यह चुनाव पूर्णरूप से आगामी विधान सभा के चुनाव के लिए एक मजबूत संदेश है। जनसुराज को आगामी विधान सभा चुनाव में बिहार की जनता एक मात्र विकल्प के रूप देख रही है। जनसुराज ही एक मात्र ऐसा विकल्प है जो बिहार के जनता को बदहाली से मुक्त कराने एवम युवाओं को रोजगार युक्त बनाने के लिए खाका तैयार करके ही मैदान में आई है। उपरोक्त जानकारी जिला प्रवक्ता ई.सिकंदर चंद्रा ने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से देते हुए चम्पारण वासियों से आग्रह किए की आपलोग जनसुराज को अपने बच्चो के आगामी भविष्य के लिए अपनाइए। वर्तमान समय में जनसुराज से जुड़ने के लिए एक महत्वपूर्ण मिस्ड कॉल अभियान चल रहा है, जिसके तहत कोई भी आम व्यक्ति सीधे रूप से 9726197216 पर मिस्ड कॉल करके जुड़ सकते है एवम जनसुराज के संस्थापक सदस्य बन सकते है। आज मिस्ड कॉल अभियान के तहत जिला सचिव राजकिशोर चौधरी के घर पर कमलेश कुमार एवम ई. सिकंदर चंद्रा द्वारा लगभग 75 लोगो से मिस्ड कॉल कराया गया।

Recent Post