AMIT LEKH

Post: विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर वन विभाग ने स्कूली बच्चों संग जागरूकता अभियान चलाया

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर वन विभाग ने स्कूली बच्चों संग जागरूकता अभियान चलाया

जिला ब्यूरो नसीम खान “क्या” की रिपोर्ट :

इसी क्रम में वन विभाग और डब्ल्यूटीआई ने स्कूली बच्चों के साथ मिलकर पर्यावरण संरक्षण से सम्बंधित कई कार्यक्रम किया 

न्यूज़ डेस्क, बगहा पुलिस जिला

नसीम खान “क्या”

– अमिट लेख

बगहा, (ए. एल. न्यूज़)। बगहा के विभिन्न क्षेत्रों में पर्यावरण दिवस कार्यक्रम किए गए। इसी क्रम में वन विभाग और डब्ल्यूटीआई ने स्कूली बच्चों के साथ मिलकर पर्यावरण संरक्षण से सम्बंधित कई कार्यक्रम किया।

फोटो : नसीम खान “क्या”

साथ ही जागरूकता अभियान चलाते हुए लोगों को जागरूक किया।वन प्रमंडल 2 के रेंजर राजकुमार पासवान ने बताया कि पर्यावरण का हमारे जीवन मे सीधा असर पड़ता है। इसलिए पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता आवश्यक है। उन्होंने आगे बताया कि इसी क्रम में गोनौली, हरैयाकोर्ट, कोतराहां सहित वाल्मीकिनगर में कई कार्यक्रम किए गए है। संत जेवीयर के एमडी अमरनाथ गुप्ता ने बताया कि इस मौके पर बच्चों के बीच पर्यावरण से सम्बंधित निबंध और भाषण प्रतियोगिता की गई। साथ ही वृक्षारोपण भी किया गया। इस अवसर पर रेंजर राजकुमार पासवान, एमडी अमरनाथ गुप्ता, सहायक शिक्षक अंकित गुप्ता, फरान खान, विक्की गुप्ता समेत अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

Comments are closed.

Recent Post