AMIT LEKH

Post: घास काटने के विवाद में महिला को पीटकर किया जख्मी

घास काटने के विवाद में महिला को पीटकर किया जख्मी

जिला ब्यूरो संतोष कुमार की रिपोर्ट :

जानकारी के अनुसार मुसहरनिंया गांव निवासी आशीष कुमार की 24 वर्षीय पत्नी निभा कुमारी खेत में घास काट रही थी

न्यूज़ डेस्क, जिला सुपौल

संतोष कुमार

– अमिट लेख

सुपौल, (ए. एल. न्यूज)। जिले के त्रिवेणीगंज अनुमंडल क्षेत्र के पथरागौरधय पंचायत के मुसहरनिंया गांव वार्ड नंबर 5 में रविवार को विवादित जमीन में घास काटने के विवाद में एक महिला को पीटकर जख्मी कर दिया। महिला को गंभीर हालत में अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार किया है। जानकारी के अनुसार मुसहरनिंया गांव निवासी आशीष कुमार की 24 वर्षीय पत्नी निभा कुमारी खेत में घास काट रही थी। इसी बीच गांव के ही अयोधि यादव,माथो यादव के परिजनों ने वहां आया और कहने लगा की मेरे खेत का घास क्यों काट रही हो। इस पर निभा ने कहा कि मैं अपने खेत में घास काट रही हूं। इसी को लेकर बाद विवाद बढ़ गया और सभी लोगों ने मिलकर निभा को लाठी डंडे से बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया। इस पिटाई में निभा कुमारी को सर में गहरी चोट आयी है। इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष रामसेवक रावत ने कुछ भी बताने से इंकार किया है।

Recent Post