AMIT LEKH

Post: पटना में फिर अपराधियो ने किया फायरिंग

पटना में फिर अपराधियो ने किया फायरिंग

विशेष ब्यूरो बिहार दिवाकर पाण्डेय की रिपोर्ट :

जेठुली में दो पक्षो के बीच जम कर चली गोली

न्यूज डेस्क, राजधानी पटना

दिवाकर पाण्डेय

– अमिट लेख
पटना, (ए. एल. न्यूज़)। राजधानी में अपराधियों के हौसले बुलंद है। बदमाशों ने जेठूली में ताबड़तोड़ फायरिंग की है। जेठूली में दो पक्षों में जमकर गोलीबारी हुई है। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुँची हुई है। मामला नदी थाना क्षेत्र के जेठूली का है। जहां दोनों पक्षों की तरफ से जमकर गोलीबारी की है हालाकि गोलीबारी के बाद से पूरा इलाका सहमा हुआ है। वहीं स्थानीय लोगों में डर व्याप्त हो गया है कि कहीं फिर से गोलीकांड को दोहराया ना जाये। फिलहाल गोलीबारी की सूचना के बाद से नदी थाना की पुलिस मौका-ए-वारदात पर पहुँच गयी है और स्थिति को संभालने में लगी हुई है। नदी थानाध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि जेठूली गोलीकांड पुराने विवाद को लेकर एक बार फिर दोनों पक्षों की तरफ से गोलीबारी की ख़बर है। करीब आधा दर्जन राउंड गोलीबारी की खबर है बता दे पिछले साल जेठूली गोलीकांड में पार्किंग विवाद को लेकर पांच लोगों को गोली मार दी गयी थी जिसमे चार लोगो की मौत हो गयी थी। जिसके बाद आरोपी उमेश राय,मुखिया पति बच्चा राय सहित क़ई लोगो को इसमे नामजद किया गया था। फिलहाल बच्चा राय बेल होने के बाद बाहर आ चुका है। हालाकि इस घटना के बाद पीड़ित पक्षो ने आरोपी पक्षों के घर,कमिटी हॉल, गोदाम सहित क़ई गाड़ियों में आग लगा दी गयी थी।

Recent Post