AMIT LEKH

Post: बॉर्डर पर दफनाया गया दो युवकों का शव बरामद, जांच में जुटी नेपाल पुलिस

बॉर्डर पर दफनाया गया दो युवकों का शव बरामद, जांच में जुटी नेपाल पुलिस

बेतिया संपादकीय डेस्क से मोहन सिंह की रिपोर्ट :

भंगहा बॉर्डर से सटे नेपाल में दो युवकों का शव मिट्टी में दफनाए जाने की खबर मिलते ही बॉर्डर पर अफरा तफरी मच गई

न्यूज़ डेस्क, जिला पश्चिम चम्पारण

मोहन सिंह

– अमिट लेख
पश्चिम चंपारण, (ए. एल. न्यूज़)। भारत नेपाल के भंगहा बॉर्डर से सटे नेपाल में दो युवकों का शव मिट्टी में दफनाए जाने की खबर मिलते ही बॉर्डर पर अफरा तफरी मच गई। इधर दोनों देशों के नागरिकों की भीड़ एकत्रित हो गई।

फोटो : अमिट लेख

घटना की जानकारी मिलते ही भारत के भंगहा थाना पुलिस, 44 वीं बटालियन नगरदेही एसएसबी समेत नेपाल पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई।

घटनास्थल पर जुटी ग्रामीणों की भीड़ 

बताया जाता है कि सुबह बच्चे जब बॉर्डर के पास गए तो सियार द्वारा मिट्टी उधेड़कर डेड बॉडी को निचोडा जा रहा था। बच्चों ने इसकी जानकारी नेपाल की ग्रामीणों के दी और यह बात आग की तरह फैल गई।

इधर भारत के भंगहा थानाध्यक्ष राहुल प्रसाद ने बताया कि डेड बॉडी की शिनाख्त नहीं हो पाई है। वही नेपाल पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम हेतु ले गई। सूत्रों के मुताबिक प्रथम दृष्टया हत्या कर साक्ष्य मिटाने हेतु शव को गायब कर दिया गया था।

Comments are closed.

Recent Post