AMIT LEKH

Post: 131 वीं नारायणी गंडकी महा आरती कार्यक्रम का सफल आयोजन

131 वीं नारायणी गंडकी महा आरती कार्यक्रम का सफल आयोजन

हमारे हरनाटांड प्रतिनिधि कृष्णा प्रसाद की रिपोर्ट :

 

न्यूज़ डेस्क, बगहा पुलिस जिला 

कृष्णा प्रसाद

– अमिट लेख

हरनाटांड, (ए. एल. न्यूज़)। भारत नेपाल सीमा संगम तट पर अवस्थित बेलवा घाट परिसर में ज्येष्ठ पूर्णिमा के अवसर पर 131 वीं नारायणी गंडकी महा आरती कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

फोटो : संगीत आनंद 

स्वरांजलि सेवा संस्थान द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ नेपाल से आए मुख्य अतिथि धर्मपाल गुरु वशिष्ठ जी महाराज, विशिष्ट अतिथि पुलिस अवर निरीक्षक हरिश्चंद्र, समाजसेवी संगीत आनंद, निर्माता एचेल थारू, त्रिनीति फाउंडेशन के तापस टैगोर, यूट्यूबर जयदेव कुमार, संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्षा अंजू देवी, अभिनेता सोनू चौधरी, कोषाध्यक्ष शिवचंद्र शर्मा, सत्येंद्र सिंह, सुमन देवी एवं निर्माता अरविंद अकेला ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि ज्येष्ठ पूर्णिमा का संबंध भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी से होता है।

फोटो : अमिट लेख

इस पूर्णिमा तिथि में व्रत, स्नान – दान आदि करने से सभी दुख और कष्टों का नाश होता है। विशिष्ट अतिथि पु. अ. नि हरिश्चंद्र ने कहा कि आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस है। वाल्मीकि नगर थाना के इंस्पेक्टर विजय प्रसाद राय के नेतृत्व में थाना परिसर में भी हम लोगों ने योग किया। नियमित योग करके हम निरोग रह सकते हैं। निर्माता एचेल थारू ने स्वरांजलि सेवा संस्थान द्वारा 6 नवंबर 2014 से निरंतर आयोजित नारायणी गंडकी महा आरती और वर्ष 2012 से आयोजित दैनिक चलंत दरिद्र नारायण भोज की भूरि भूरि प्रशंसा की।

इंजीनियर बबन पांडे द्वारा लिखित पुस्तक बिन पानी क्या जिंदगानी का विमोचन किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि लेखक कार्यपालक अभियंता बबन पांडे ने बड़ी सरलता और सहजता के साथ पानी की महत्ता बताई है।जल ही जीवन है। गायक नंद महतो, राजा कुमार , मधु देवी एवम् गयिका हिरवंती देवी ने गंगा माता पर केंद्रित विभिन्न भजनों को प्रस्तुत किया। त्रिनीति फाउंडेशन के सदस्यों को आयोजन समिति द्वारा पौधा एवम् हनुमान चालीसा देकर सम्मानित किया गया। तापस टैगोर ने पर्यावरण संरक्षण संवर्धन की दिशा में नारायणी गंडकी महा आरती के आयोजन को एक ऐतिहासिक कार्यक्रम की संज्ञा दी। अमेरिका वासी सत्संगी कृष्णा पांडे , इंजीनियर नीरज कुमार, पीडीएस के अध्यक्ष प्रमोद सिंह, फौजी विद्यासागर राणा, राव एमआरआई सेंटर गोरखपुर, वर्ल्ड मीडिया विजन नई दिल्ली, रुद्र नेचुरल शहद लघु उद्योग, सत्संगी श्रवण कुमार बीरपुर, आदि सक्रिय सहयोगियों के प्रति आभार प्रकट किया गया। संचालन संगीत आनंद ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन निर्माता एचेल थारू ने किया। काठमांडू नेपाल से आए गुरु वशिष्ठ जी महाराज मुख्य अतिथि को संस्था के सदस्यों ने संयुक्त रूप से अंग वस्त्रम द्वारा सम्मानित किया। कुमारी संगीता एवम् पवन भट्टराई द्वारा महाप्रसाद की व्यवस्था की गई। आचार्य पंडित अनिरुद्ध द्विवेदी ने कथा पूजा एवं हवन द्वारा विश्व शांति की कामना की। इस मौके पर विक्रम अंकित सिंह, भोला कुमार दास, गीतकार नीरज कुमार ,रामनारायण प्रसाद, पिंकी देवी, बसंती देवी ,सरस्वती देवी , मनोरमा देवी, माया देवी, बाल कलाकार अप्रतिम टैगोर, तर्पण टैगोर, तूफानी ठाकुर, मोहम्मद फैसल, वकील कुमार, बबलू कुमार, आदि की भूमिका सराहनीय रही। सूर्यास्त के पश्चात वैदिक ऋचाओं के सस्वर उच्चारण के साथ नारायणी गंडकी महा आरती की गई। शांति मंत्र के साथ कार्यक्रम को विराम दिया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त , महिला, पुरूष, बच्चे सहित पुलिस बल एवम् होमगार्ड के जवान मौजूद थे।

Recent Post