AMIT LEKH

Post: सर्पदंश से जख्मी महिला का हो रहा उपचार

सर्पदंश से जख्मी महिला का हो रहा उपचार

जिला ब्यूरो संतोष कुमार की रिपोर्ट :

घायल महिला की पहचान बघला वार्ड नंबर 8 निवासी शत्रुधन यादव की पत्नी गीता देवी उम्र 40 वर्ष के रूप में हुई है

न्यूज़ डेस्क, जिला सुपौल 

संतोष कुमार

– अमिट लेख

सुपौल, (ए. एल. न्यूज़)। जिले के त्रिवेणीगंज नगर परिषद क्षेत्र के बघला वार्ड नंबर 8 गुरुवार की सुबह मूंग तोड़ने के दौरान एक महिला को सांप ने काट लिया। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों के द्वारा उसे इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया।

घायल महिला की पहचान बघला वार्ड नंबर 8 निवासी शत्रुधन यादव की पत्नी गीता देवी उम्र 40 वर्ष के रूप में हुई है। घायल महिला ने बताया ने बताया कि सुबह – सुबह वह अपने खेत में मूंग तोड़ रही थी तभी एक सांप ने उसके हाथ में काट लिया। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों के द्वारा उसे इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ.बीएन पासवान ने बताया कि घायल महिला का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। स्थिति खतरे से बाहर है।

Comments are closed.

Recent Post