AMIT LEKH

Post: महिला के खाते से जालसाजी कर आठ लाख रुपये की चपत

महिला के खाते से जालसाजी कर आठ लाख रुपये की चपत

विशेष ब्यूरो बिहार दिवाकर पाण्डेय की रिपोर्ट :

महिला के खाते से जालसाजी कर आठ लाख रुपये बैंक से निकासी, नगर थाना में प्राथमिकि दर्ज

न्यूज डेस्क, राजधानी मोतिहारी

दिवाकर पाण्डेय

– अमिट लेख
मोतिहारी, (ए. एल. न्यूज़)। एक महिला के खाते से जालसाजी कर आठ लाख रुपये बैंक से निकालने का मामला सामने आया है। मामले में बंजरिया थाना क्षेत्र के सिंघिया हिबन निवासी नूर इस्लाम की पत्नी साहिन अख्तर ने नगर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। उसने बलुआ टाल निवासी अहसन जमील सहित एक महिला को आरोपित किया है। कहा है कि वह शहर के बलुआ टाल आजाद नगर मोहल्ला में किराये के मकान में बिगत चार वर्षों से रहती है। अहसन जमील उसका पड़ोसी है, जिससे उसका अच्छा संबंध था। उसने अहसन जमील को अपना चेक बुक, पैन कार्ड, आधार कार्ड दिया था।

उक्त आरोपित ही उसके बैंक का सारा काम देखता था। इस दौरान 4 को उसके खाता से आठ लाख रुपये निकासी की सूचना मोबाइल पर आयी। तब पति घर पर नहीं थे। वह बलुआ टाल स्थित बैंक की खाता में जानकारी के लिए पहुंची। जहां मैनेजर ने बताया गया कि चेक के माध्यम से एक बुर्का पहनी महिला ने खाता से आठ लाख रुपये की निकासी की है। आरोप लगाया है कि उसने आरोपित अहसन जमील को पूर्व में हस्ताक्षर कर चेक दी थी, जिसने जालसाजी कर रुपये की निकासी की है। नगर थानाध्यक्ष राकेश भास्कर ने बताया कि आवेदन के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Comments are closed.

Recent Post