AMIT LEKH

Post: ससुर की हत्या कर महिला पहुंची थाना

ससुर की हत्या कर महिला पहुंची थाना

विशेष ब्यूरो बिहार दिवाकर पाण्डेय की रिपोर्ट :

दवा से बेहोश किया फिर गला घोंट कर मार डाला, महिला ने की हैरान करने वाला खुलासा

न्यूज डेस्क, राजधानी पटना

दिवाकर पाण्डेय

– अमिट लेख
समस्तीपुर, (ए.एल.न्यूज़)। एक अजीबोगरीब खबर बिहार के समस्तीपुर से है जहां एक महिला अपने ससुर की हत्या करके पुलिस स्टेशन पहुंच गई। महिला ने न सिर्फ अपना गुनाह कबूल किया बल्कि यह भी बताया कि उसने अपने ससुर का कैसे काम तमाम कर दिया। इतना ही नहीं महिला ने ससुर को मौत के घाट उताने की वजह भी बताई। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है। मामले की छानबीन में पुलि जुट गई है। घटना मोहनपुर थाना इलाके की है। घटना से इलाके में सनसनी मच गई। समस्तीपुर जिले के मोहनपुर थाना अंतर्गत डुमरी उत्तरी पंचायत के बिनगामा गांव का मामला है। गांव की एक महिला रात में अपने ससुर की हत्या कर सुबह होते थाना पहुंच गई। सुबह इस घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोग सन्न रह गए। महिला के थाने पहुंचने और घटना के बारे में बताने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी। मृतक की रामनरेश महतो (64) के रूप में पहचान की गयी है। ससुर की हत्या करने वाली महिला प्रिया देवी (30) सूरज कुमार की पत्नी है। स्थानीय लोगों के बीच चल रही चर्चा के अनुसार थाने पहुंच महिला ने पुलिस को बताया कि उसने रात में खाना में बेहोशी की दवा मिला कर पति व ससुर को खिलाया। जिससे खाना खाने के बाद दोनों बेहोश हो गए। उसके बाद ससुर का हाथ पैर बांध गला दबाकर हत्या की। बताया जा रहा है कि ससुर रामनरेश महतो ने कुछ दिन पहले जमीन बेची थी। जिसका पैसा अपने पास रख लिया था। इसको लेकर ससुर और महिला में विवाद चल रहा था। वैसे इससे अलग तरह की चर्चा भी लोगों के बीच चल रही है। इधर, मृतक के पुत्र का कहना है कि रात में क्या हुआ उसे कुछ पता नहीं है। सुबह उठने के बाद घटना की जानकारी मिली।

थानाध्यक्ष अजित कुमार त्रिवेदी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी महिला से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस घटनास्थल की भी जांच कर रही है। मृतक की डेड बॉडी के पोस्टमार्टम के बाद और तथ्य सामने आएंगे। फिलहाल पुलिस महिला के बयान और सर्कमस्टांसियल एविडेंस को कोरिलेट कर रही है।

Comments are closed.

Recent Post