AMIT LEKH

Post: आसन्न बिहार सरकार, कहीं गिरे पुल तो कहीं जल निकासी का नाला हो रहे ध्वस्त

आसन्न बिहार सरकार, कहीं गिरे पुल तो कहीं जल निकासी का नाला हो रहे ध्वस्त

जिला ब्यूरो नसीम खान “क्या” की रिपोर्ट :

बरसात से पहले पानी निकासी के लिए बनकर तैयार हुआ नाला पहले ही बारिश के पानी में बह गया

न्यूज़ डेस्क, बगहा पुलिस जिला 

नसीम खान “क्या”

– अमिट लेख

बगहा, (ए.एल.न्यूज़)। बरसात से पहले पानी निकासी के लिए बनकर तैयार हुआ नाला पहले ही बारिश के पानी में बह गया। बिहार में नाला और पुल गिरना आम बात हो गया है। क्षतिग्रस्त पुल पुलिया नाला विकास का पोल खोल रहा है।

ग्रामीण युगुल चौधरी, मुन्ना कुशवाहा, रामजनकी कैलाश कुर्मी, मंगल यादव रमाकांत यादव आदि लोगों का मानना है कि यह नाला मधुबनी के जिला परिषद निधि से सुनैना देवी पति जितेंद्र गुप्ता वर्तमान जिला परिषद सदस्य मधुबनी के द्वारा बनवाया गया था, जिसकी प्राक्कलित राशि 750000/- रुपया था। जो, शुक्रवार को सुबह में नाला ध्वस्त हो गया। नाले का निर्माण कार्य पानी निकासी के लिए दहवा गांव से प्रखण्ड कार्यालय होते हुए बनवाया गया था। ग्रामीणों ने मधुबनी बीडीओ को ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही की मांग किए हैं। बीडीओ राजेश भूषण ने कहा कि नवनिर्मित नाला ध्वस्त होने की सूचना मिली है जांच कर दोषी लोगों पर कार्रवाई के लिए जिला को सूचना की जाएगी। वहीं राजद नेता मुन्ना कुमार साह ने मौके पर पहुंच कर, स्थिति को देखकर जिलाधिकारी से जांच की मांग की है।

Comments are closed.

Recent Post