



विशेष ब्यूरो बिहार दिवाकर पाण्डेय की रिपोर्ट :
भगवान जगन्नाथ के भक्तों ने पूरे हर्षोल्लास से रथ यात्रा के विधान किए और जय जगन्नाथ के उद्घोष के साथ नगर भ्रमण किया
न्यूज डेस्क, राजधानी पटना
दिवाकर पाण्डेय
– अमिट लेख
पटना, (ए.एल.न्यूज़)। भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के अवसर पर रविवार को पटना जिले में कई जगहों पर रथ यात्रा निकाली गई।

जिले के मोकामा में पिछले करीब 125 वर्षों से जगन्नाथ रथ यात्रा का आयोजन हो रहा है। भगवान जगन्नाथ के भक्तों ने पूरे हर्षोल्लास से रथ यात्रा के विधान किए और जय जगन्नाथ के उद्घोष के साथ नगर भ्रमण किया। रथ को खींचने के लिए रास्ते में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओ ने जगह जगह फूल बरसा कर यात्रा का स्वागत किया। यात्रा की शुरुआत छोटी ठाकुरबाड़ी मोलदियार टोला से हुई और सकरवार टोला, धौरानी टोला, बाजार, मेन रोड, थाना चौक होते हुए मन्दिर परिसर पहुंची। स्थानीय लोगों के अनुसार करीब सवा सौ साल पहले मोकामा में इसकी शुरुआत हुई थी। पीढीगत रूप से इस धर्मिक विधान को भक्तों द्वारा यथावत रखा गया है।
उसी के तहत इस वर्ष भी भक्तों ने पूरे उल्लास के साथ रथ को खीचा। गौरतलब है ओडिशा का जगन्नाथ पुरी इस रथ यात्रा का प्रमुख केंद्र है। इस वर्ष जगन्नाथ रथ यात्रा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी शामिल हुई। भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के रथों को खींचने के लिए देश भर से लाखों श्रद्धालुओ की भीड़ उमड़ी।