![Voice Reader](https://amitlekh.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
![Stop Voice Reader](https://amitlekh.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/stop.png)
![Pause](https://amitlekh.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/pause.png)
![Resume](https://amitlekh.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
महराजगंज से जिला ब्यूरो तैयब अली चिश्ती की रिपोर्ट :
देश के सात राज्यों में 13 विधानसभा के उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी और इंडिया गठबंधन की 11 सीटों पर जीत और भारतीय जनता पार्टी की सिर्फ 2 सीटों पर जीत के कारण कांग्रेसियों में उत्साह है
न्यूज़ डेस्क, जनपद महराजगंज
तैयब अली चिश्ती
– अमिट लेख
महराजगंज, (ए.एल.न्यूज़)। जनपद के फरेंदा नगर में देश के सात राज्यों में 13 विधानसभा के उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी और इंडिया गठबंधन की 11 सीटों पर जीत और भारतीय जनता पार्टी की सिर्फ 2 सीटों पर जीत के कारण कांग्रेसियों में उत्साह है।
![](https://amitlekh.com/wp-content/uploads/2024/07/IMG-20240714-WA0027-300x225.jpg)
इसी उपलक्ष्य में कांग्रेस पार्टी द्वारा नगर में भ्रमण कर हर्ष व्यक्त किया गया, मिठाइयां बांटी गई, पटाखे फोड़े गए, और अबीर गुलाल उड़ाकर खुशी का इजहार किया गया जननायक राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अजय राय के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की कांग्रेस 2027 में इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने के लिए तत्पर है।
![](https://amitlekh.com/wp-content/uploads/2024/07/IMG-20240714-WA0026-300x152.jpg)
सभी कार्यकर्ता साथी प्राण प्रण से इस संकल्प को पूरा करने का कार्य करेंगे! इस अवसर पर पीसीसी सदस्य विजय सिंह एडवोकेट, पूर्व जिला अध्यक्ष झिनकू चौधरी, पूर्व अध्यक्ष जयप्रकाश लाल, जिला उपाध्यक्ष रामनारायण चौरसिया जिला उपाध्यक्ष रामप्यारे प्रसाद, जिला सचिव अरविंद यादव,
पूर्व ब्लाक अध्यक्ष रमेश श्रीवास्तव, बबलू शर्मा शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव रामनिवास चौबे, बार एसोसियेशन के पूर्व अध्यक्ष प्रेम सिंह एडवोकेट, कॉलेक्ट्रीएट बार के महामंत्री परमात्मा सिंह एडवोकेट, पूर्व सभासद चंद्रसेन सिंह,प्रवीण यादव, बबलू शर्मा दशरथ चौधरी ,आलोक यादव, सुमन यादव , पिंटू भारती सहित सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे!