



लड़की के पिता सुनील कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि दहेज के लिए उसके लडकी की गला दबाकर हत्या कर दी गई है
वहीं थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर सरफराज अहमद ने बताया कि मृत लड़की के पिता सुनील कुमार सिंह के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज हुई है
पति अभिजीत कुमार सिंह, सुधीर कुमार सिंह सहित चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज हुई है
संवाददाता पप्पू पंडित
– अमिट लेख
पकड़ीदयाल, (विशेष)। थाना क्षेत्र के राजेपुर नवादा स्थित श्रीपुर नवादा में अभिजीत कुमार सिंह की 26 वर्षीय पत्नी मौसमी कुमारी की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। लड़की के पिता सुनील कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि दहेज के लिए उसके लडकी की गला दबाकर हत्या कर दी गई है। वहीं थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर सरफराज अहमद ने बताया कि मृत लड़की के पिता सुनील कुमार सिंह के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज हुई है। उन्होंने बताया कि आवेदन में पति अभिजीत कुमार सिंह, सुधीर कुमार सिंह सहित चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज हुई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका के पति अभिजीत सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मृत्यु के सही कारणों का पता चलेगा।