AMIT LEKH

Post: नारायणी नदी में तैरते शव को देखा गया

नारायणी नदी में तैरते शव को देखा गया

जिला ब्यूरो नसीम खान “क्या” की रिपोर्ट :

शव त्रिवेणी संगम तट के समीप पानी मे उपला रही है

न्यूज़ डेस्क, बगहा पुलिस जिला 

नसीम खान “क्या”

– अमिट लेख
बगहा, (ए.एल.न्यूज़)। नारायणी गंडक नदी के किनारे त्रिवेणी संगम तट के करीब एक शव को पानी मे तैरते हुए देखा गया है। एसएसबी सूत्र की माने तो शव त्रिवेणी घाट के किनारे पानी मे उपला रही है। बतादें की कौलेश्वर मंदिर घाट त्रिवेणी संगम के किनारे नेपाल स्थित नारायणी नदी के रास्ते बहते हुए यहां तक पहुंची है। बतादें की कौलेश्वर स्थित त्रिवेणी संगम से नारायणी नदी भारतीय सीमा में प्रवेश करती है।जानकारी के लिए बतादूँ की भारतीय सीमा में नारायणी नदी के प्रवेश करते ही इसका नाम बदल जाता है और नारायणी गंडक नदी के नाम से इसे पहचान मिलती है। इसी त्रिवेणी संगम स्थल पर तीन नदियां नारायणी,तमसा और सोनभद्र ( सोनहा ) का संगम होता है। हाल के दिनों में नारायणी गंडक नदी के सहायक नदियों में कई सवारी बसे गिरी हैं ।घटना में मरने वाले लोगों के कई शवों को गंडक बराज फाटक से बरामद किया गया। त्रिवेणी तट पर लगे शव की पहचान नहीं हो पाई है। शव औरत का है या पुरूष का इसकी भी जानकारी नहीं मिल पाई है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस प्रशासन घटना स्थल पर नहीं पहुंच पाई है।

Recent Post