AMIT LEKH

Post: विवाहिता महिला की फांसी लगाकर हत्या

विवाहिता महिला की फांसी लगाकर हत्या

जिला ब्यूरो संतोष कुमार की रिपोर्ट : 

जांच में जुटी पुलिस

मायके वालों ने लगाया ससुराल वालों पर हत्या का आरोप

न्यूज़ डेस्क, जिला सुपौल 

संतोष कुमार

– अमिट लेख

सुपौल, (ए.एल.न्यूज़)। सदर थाना क्षेत्र के परसा वार्ड नंबर एक में एक विवाहिता महिला को फाँसी लगाकर हत्या कर देने की खबर है। मृतका के मायके वालो ने सुसराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। वही घटना के बाद सुसराल पक्ष घर छोड़ कर मौके से फरार है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया। मृतका की पहचान सदर थाना क्षेत्र के परसा वार्ड नम्बर एक निवासी मोहम्मद आसीम की बाईस वर्षीय पत्नी शबाना के रूप में हुई है। मृतका की शादी दो वर्ष पहले हुई थी। जिस मे एक सात माह की दूधमूही बच्ची है। मृतका का मायके सदर थाना इलाके अमठो वार्ड आठ में है। मृतका के चाचा मोहम्मद लुकमान ने बताया कि मेरे भाई की बेटी शबाना की शादी दो वर्ष पूर्व करवायी गयी थी। पति मोहम्मद आसिम गुजरात के सूरत में मजदूरी किया करता है। जहाँ से बीते एक सप्ताह पहले एक लड़की को अपने साथ घर लेकर चला आया और उसको रखने लगा। जिस अवैध सबंध का शबाना ने विरोध किया। जिस के बाद शबाना के परिवार वालो ने पंचायत बिठाकर उस लड़की को वापस सूरत भेजनें की बात कही गई और उसे भेज़ दिया गया। जिस बातों को लेकर शबाना से उसका पति बराबर खफा रहने लगा और मंगलवार के रात इसी को लेकर पति पत्नी में विवाद हुआ। जिसके बाद उसे रात्रि के करीब ग्यारह बारह बजे के बीच उसकी गला में फाँसी लटका कर मार दिया गया। इधर इस घटना की जानकारी रात करीब एक बजे मायके वालो को लगी मायकेवालों ने शबाना के सुसराल पहुँच कर देखा तो उसका शव घर के फर्श पर पड़ा था और घर के सभी सदस्य फरार थे। इसकी जानकारी सदर थाने की पुलिस को दी गयी। मृतका के मायके वालो ने अंदेशा जाहिर किया कि पति के अवैध सबंध का विरोध को लेकर शबाना की हत्या की गयी है। सदर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने कहा कि एक महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत का मामला संज्ञान में आया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। मामले में पुलिस ने छानबीन शुरु कर दी है।

Recent Post