



जिला ब्यूरो संतोष कुमार की रिपोर्ट :
ओवरलोडिंग ऑटो चालक का कटा चालान, वसूले गये सात हजार पांच सौ रुपए
ऑटो कारोबारियों में हड़कंप, शराब बंदी का घाटा निबटाने के लिये अब राह चलते वाहनों पर पुलिस की पैनी नज़र
न्यूज़ डेस्क, जिला सुपौल
संतोष कुमार
– अमिट लेख
सुपौल, (ए.एल.न्यूज़)। जिले के त्रिवेणीगंज पिपरा मुख्य मार्ग एनएच 327 ई पर लालपट्टी वार्ड नंबर सत्रह के समीप ओवरलोडिंग करने वाले ऑटो चालक के खिलाफ परिवहन विभाग ने गुरुवार को चालान काट कर सात हजार पांच सौ रुपये जुर्माना वसूल किया।

ऑटो का चालान के बाद वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। जानकारी देते परिवहन कार्यालय के अमित कुमार ने बताया कि ओवरलोड वाहन सड़कों पर दौड़ते है। क्षमता से अधिक सवारियों को बैठाकर यात्री वाहन भी ओवरलोड हो जाते हैं। कई बार यह ओवरलोड वाहन सड़क हादसे का कारण बनते हैं। इसे ध्यान में रख परिवहन विभाग ऑटो को पकड़ा है। जांच-पड़ताल की गई तो चालक बिना ड्राइविंग लाइसेंस के क्षमता से अधिक सवारी लादकर व आधे- अधूरे कागजातों के सहारे परिवहन कर रहे है। इस पर ऑटो का चालान कर दिया गया। एनएच पर कई स्थानों पर चेकिग से वाहन चालकों में खलबली मची रही। चालक एनएच किनारे वाहन खड़ाकर चेकिग बंद होने का इंतजार करते रहे। वहीं कईयों ने तो रास्ता ही बदल दिया। उन्होंने बताया कि ओवरलोड वाहनों के परिवहन पर रोक लगाने के लिए चेकिग अभियान चलाया गया। अभियान आगे भी चलता रहेगा। यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई तय है।