AMIT LEKH

Post: बिजली करंट के चपेट में आकर चाची व भतीजी मूर्छित

बिजली करंट के चपेट में आकर चाची व भतीजी मूर्छित

जिला ब्यूरो संतोष कुमार की रिपोर्ट :

 

न्यूज़ डेस्क, जिला सुपौल 

संतोष कुमार

– अमिट लेख

सुपौल, (ए.एल.न्यूज़)। जिले के त्रिवेणीगंज अनुमंडल क्षेत्र के कुपरिया वार्ड नंबर तेरह में सोमवार को घास काट रही चाची व भतीजी बिजली करंट के चपेट में आकर मूर्छित होकर गिर गई।

फोटो : संतोष कुमार

जिसे परिजनों के सहयोग से इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जख्मी की पहचान अनुमंडल क्षेत्र के कुपड़िया वार्ड नंबर तेरह निवासी मोहम्मद सुभान की पन्द्रह वर्षीय पुत्री रहीसा खातून एवं उनकी चाची संजरी खातून उम्र बीस वर्ष के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि चाची व भतीजी घर के बगल खेत में घास काट रही इसी दौरान खेत पटवन के लिए संचालित मोटर तार सम्पर्क में भतीजी आ गई। छटपटाती भतीजी को देखकर उनको बचाने गई चाची भी करंट के चपेट में आकर मूर्छित हो गई। जिसे आनन-फानन परिजनों के द्वारा अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ आलोक राज के द्वारा प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।

Comments are closed.

Recent Post