AMIT LEKH

Post: स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं का शोषण यंत्र -जितेंद्र कुमार अरविंद

स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं का शोषण यंत्र -जितेंद्र कुमार अरविंद

जिला ब्यूरो संतोष कुमार की रिपोर्ट :

भय का वातावरण कर ठेकेदार लोगों में दहशत फैला रहे है

न्यूज़ डेस्क, जिला सुपौल 

संतोष कुमार

– अमिट लेख

सुपौल, (ए.एल.न्यूज़)। जिले के त्रिवेणीगंज अनुमंडल मुख्यालय क्षेत्र के वरिष्ट समाजवादी व जेपी सेनानी जितेंद्र कुमार अरविंद ने सोमवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कहा है कि जानकार सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि इन दिनों बिजली विभाग के ठेकेदार त्रिवेणीगंज बाजार में स्मार्ट मीटर लगवा रहे है। बिना उपभोक्ताओं की सहमति से जबर्दस्ती मीटर लगाया जाना अवैधानिक है। कहा जाता है। विभाग द्वारा अधिकृत कर्मचारी स्मार्ट मीटर लगाने के सिलसिला में प्रशासन का सहारा ले रहे है। जो कही से भी उचित नही है। भय का वातावरण कर ठेकेदार लोगों में दहशत फैला रहे है। इस मीटर के लगने से उपभोक्ताओं का भारी शोषण होगा। यह स्मार्ट मीटर भले ही विभाग द्वारा स्वीकृत हो लेकिन जनहित में नही है।

Comments are closed.

Recent Post