AMIT LEKH

Post: आइसा ने छात्र संवाद करके चलाया सदस्यता अभियान

आइसा ने छात्र संवाद करके चलाया सदस्यता अभियान

जिला ब्यूरो संतोष कुमार की रिपोर्ट :

मौके पर मौके पर आइसा जिला उपाध्यक्ष सुनील सरदार शशिकांत कुमार, मंजेश कुमार मूलेश शर्मा मौजूद थे

न्यूज़ डेस्क, जिला सुपौल 

संतोष कुमार

– अमिट लेख

सुपौल, (ए.एल.न्यूज़)। जिले के त्रिवेणीगंज मुख्यालय के एएलवाई कॉलेज में मंगलवार को ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) जिला इकाई द्वारा आइसा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सियोटा के नेतृत्व में छात्र संवाद कर विशाल सदस्यता अभियान चलाया।

फोटो : संतोष कुमार

जिसमें सैकड़ों छात्रों ने आइसा की सदस्यता ग्रहण किया। इस दौरान आइसा जिलाध्यक्ष ने कहा देश भर शिक्षा पर राजनीतिक हमले हो रहे हैं।शिक्षा का भगवाकरण किया जा रहा है। नई शिक्षा नीति लाकर भाजपा सरकार छात्रों को शिक्षा से बेदखल करने का प्रयास कर रही है। चार वर्षीय स्नातक कोर्स छात्रों को शिक्षा छोड़ने पर मजबूर कर रही है। देश भर में बढ़ी महिला हिंसा से आज छात्राएं स्कूल कॉलेज जाने से डरने लगी है। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया की सार्वजनिक विश्वविद्यालय की बर्बादी के खिलाफ सभी छात्रों का खड़ा होना होगा। आज भूपेंद्र नारायण मंडल विश्व विद्यालय में फीस वृद्धि फंड कटौती शिक्षा के निजीकरण महिला हिंसा का अड्डा बना हुआ है। कैंपसो को भाड़े पर देने और बेचने की शाजिश चल रही है। स्नातक स्तर पर छात्रों को सीमित सीट होने के कारण नामांकन में पसंदीदा विषय नहीं मिल पा रहा है। छात्र हित के तमाम सवालों को लेकर आइसा सत्ताईस सितंबर को विश्वविद्यालय का घेराव करेगी। कार्यक्रम में
अबूजर खान, इशू राज, आदित्य कुमार, अभिनव कुमार, मोहन कुमार गुलशन कुमार,सत्यम राज,मनखुश कुमार, मो. जिब्रायल, मो. मुजाहिद आर्यन कुमार,सुमन कुमार, अविनाश कुमार, विशाल कुमार, शुशांत कुमार,सूरज कुमार, विवेक कुमार,अभिमन्यु कुमार,रिशु राज, सोनू कुमार, कुंदन कुमार सहित सैकड़ों छात्रों ने सदस्यता ग्रहण किया। मौके पर मौके पर आइसा जिला उपाध्यक्ष सुनील सरदार शशिकांत कुमार, मंजेश कुमार मूलेश शर्मा मौजूद थे।

Comments are closed.

Recent Post