



जिला ब्यूरो संतोष कुमार की रिपोर्ट :
मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप
दहेज में दो कट्ठा जमीन दी थी रजिस्ट्री नहीं होने पर कर दी हत्या
न्यूज़ डेस्क, जिला सुपौल
संतोष कुमार
– अमिट लेख
सुपौल, (ए.एल.न्यूज़)। जिले के निर्मली थाना क्षेत्र दिघिया गांव में मारपीट के बाद जहर की वजह से एक विवाहिता की मौत हो गई है।

मृतका की पहचान निर्मली थाना क्षेत्र के दिघिया वार्ड नंबर छः निवासी रमेश सिंह की पच्चीस वर्षीय पत्नी कविता देवी है। घटना की सूचना पर बुधवार को निर्मली थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के दिघिया पंचायत के वार्ड नंबर तीन निवासी लालदेव सिंह ने पांच वर्ष पूर्व हिन्दू रीति रिवाज के साथ अपनी पुत्री की धूमधाम के साथ विवाह संपन्न कराया गया था। मृत महिला को दो मासूम पुत्री है। दहेज में मायके वालों ने ससुराल पक्ष को दो कट्ठा जमीन दान में दी गई थी। संयोगवस तकनीकी वजह से जमीन की रजिस्ट्री नहीं हो पाई थी। जमीन रजिस्ट्री के लिए बराबर महिला के साथ मारपीट कर दवाब बनाया जाता था। मृतका के चचेरा भाई दीपक कुमार जानकारी देते हुए बताया कि दहेज में उनके बड़े पापा ने बहनोई को दान में दो कट्ठे जमीन दी थी। जमीन की रजिस्ट्री कराने के मुद्दे को लेकर ही बहन बहनोई के बीच अक्सर विवाद हुआ करता था। इसके बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने मिलकर बेरहमी से मेरी बहन की जमकर पिटाई कर दी। पिटाई के दौरान बहन के सिर पर लोहे के रॉड से हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके बावजूद भी ससुराल वालों ने उसे जहर पिला दिया उसकी स्थिति बिगड़ते चली गई। सारी घटना की जानकारी पड़ोस के लोगों ने उसे जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही हम लोग बहन के यहां पहुंचे बहन की स्थिति नाजुक देखते ही प्राइवेट गाड़ी से उसे दरभंगा के निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले गये जहां इलाज के दौरान मंगलवार की रात में उसकी मौत हो गई। दरभंगा के निजी अस्पताल के डॉक्टर द्वारा बताया गया कि शरीर में जहर फैलने की वजह से मेरी बहन की मौत हो गई। इधर घटना की जानकारी मिलते ही निर्मली थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मारपीट की घटना में इलाजरत एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया है। पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है।