AMIT LEKH

Post: एसएसबी 21 वीं बटालियन ने बाढ़ पीड़ितों के घर घर जाकर बांटे दवा और पौष्टिक आहार

एसएसबी 21 वीं बटालियन ने बाढ़ पीड़ितों के घर घर जाकर बांटे दवा और पौष्टिक आहार

जिला ब्यूरो नसीम खान “क्या” की रिपोर्ट :

इंडो नेपाल सीमा पर 250 परिवार झेल रहे हैं बाढ़ का दंश

न्यूज़ डेस्क, बगहा पुलिस जिला 

नसीम खान “क्या”

– अमिट लेख

बगहा, (ए.एल.न्यूज़)। बगहा पुलिस जिला में एसएसबी 21वीं बटालियन लगातार बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए आगे आ रही है।

बाढ़ पीड़ितों के लिए हर वर्ष देवदूत प्रतीत हो रही एसएसबी

खाद्य सामग्री के साथ बाढ़ पीड़ितों के स्वास्थ्य का ख्याल रखते हुए उन्हें पौष्टिक आहार न्यूट्रिमिक्स फ़ूड भी दे रही है ताकि बीमारी से लड़ने की प्रतिरोधक क्षमता पीड़ित प्राप्त कर सके। बतादें की नारायणी गंडक नदी ने इंडो नेपाल सीमा के दुर्गम क्षेत्र पर बसे कान्ही टोला, बिन टोला,रहुआ टोला,चकदहवा, झंडू टोला के करीब 250 परिवार को बाढ़ के चपेट में ले लिया था। बाढ़ के समय भी 21 वीं बटालियन के जवानों ने इन पीड़ितों की जान माल की रक्षा की थी और बाढ़ उतर जाने के बाद भी लगातार इनकी सहायता के लिए आगे आकर खाद्य सामग्री के साथ साथ मेडिकल कैम्प लगाकर स्वास्थ्य जांच कर रही है और निशुल्क दवा का वितरण कर रही है। जानकारी के लिए बतादूँ की एसएसबी के जवान बाढ़ पीड़ितों के घर घर जाकर उनको सहायता मुहैया करा रही है।बतातें चलें कि इन सब के बीच एसएसबी के जवान लोगों से नशा मुक्त भारत अभियान व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत ग्रामवासियों को जागरूक भी कर रही है। इस मौके पर एम टी मेरेन उप कमान्डेंट, डा.एम, सहायक कमांडेंट चिकित्सा, निरीक्षक/सामान्य राजेंद्र सिंह, उप निरीक्षक /सामान्य एफ निधि पाल एवं अन्य बलकर्मी मौजूद रहे।

Comments are closed.

Recent Post