



विशेष ब्यूरो बिहार दिवाकर पाण्डेय की रिपोर्ट :
सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने पीपल के पत्तों में आकृति उकेर, रतन टाटा की दी श्रद्धांजलि
न्यूज़ डेस्क, राजधानी पटना
दिवाकर पाण्डेय
– अमिट लेख
पटना/मोतिहारी, (ए.एल.न्यूज़)। भारत के दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का निधन से देशभर में शोक की लहर दौड़ गई है।

इधर उनकी निधन की खबर सुनकर भावुक हुए देश के चर्चित अंतर्राष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने भी अपनी अनोखी कलाकृति से भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने गुरुवार की सुबह में अपनी 3 घंटो के कठीन मेहनत के बाद दुनिया की सबसे छोटी पीपल की पत्तों पर प्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा की बेमिसाल तस्वीर उकेर रिप रतन टाटा लिख कर उनके प्रति अपनी भाव प्रकट कर मौन धारण भी की। सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने मीडिया को बताया कि देश ने आज एक महान उद्योगपति और प्रेरणादायक व्यक्तित्व को खो दिया हैं। प्रसिद्ध उद्योगपति आदरणीय श्री रतन टाटा जी का निधन पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ना सिर्फ़ भारतीय उद्योग जगत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया, बल्कि अपने सामाजिक कार्यों से भी अनगिनत बुलंदियों को छुआ है। रतन टाटा एक दरियादिली इंसान थे और मुसीबत में देश के लिए हमेशा तैयार रहते थे। उनकी सादगी, नेतृत्व और दूरदर्शिता हम सभी को प्रेरणा देती रहेगी। बता दें कि रतन टाटा 86 साल के थे। उन्होंने बुधवार की शाम को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब थी। दरअसल, बुधवार की शाम में उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने की खबर आई थी। जिसके कुछ घंटे बाद ही उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। मौके पर उपस्थित दर्जनों शिक्षाविद् प्रबुद्ध लोगों ने भी सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र की कलाकृति की सराहना करते देशहित में महतपूर्ण योगदान के लिए रतन टाटा को विनम्र श्रद्धांजलि दी।