AMIT LEKH

Post: राजद सुप्रीमो लालू यादव की ओर से बेटी मीसा भारती ने दी डॉ मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि

राजद सुप्रीमो लालू यादव की ओर से बेटी मीसा भारती ने दी डॉ मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि

विशेष ब्यूरो बिहार दिवाकर पाण्डेय की रिपोर्ट :

राजद सांसद मनोज झा ने भी किया याद

न्यूज़ डेस्क, राजधानी पटना 

दिवाकर पाण्डेय

– अमिट लेख
पटना, (ए.एल.न्यूज़)। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर शुक्रवार को राजद की ओर से लालू यादव की बेटी मीसा भारती और राज्यसभा सांसद मनोज झा ने दिल्ली में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। राजद की ओर से बताया गया कि दिल्ली में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. मनमोहन सिंह जी के पार्थिव शरीर पर राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद की ओर से उनकी सुपुत्री लोकसभा सांसद डॉक्टर मीसा भारती ने श्रद्धासुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में राजद के राज्यसभा सांसद मनोज झा भी शामिल रहे। उन्होंने डॉ सिंह को श्रद्धांजलि देनी के बाद कहा कि एक ऐसे इंसान को राजद की ओर से अंतिम प्रणाम जिन्होंने कोलाहल और शोरगुल की राजनीति / लोकजीवन के दौर में भी शालीनता को अपना सर्वस्व मानते हुए सारे दायित्व निभाये। इसके पहले लालू यादव ने सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश में लिखा कि आदरणीय पूर्व प्रधान मंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन का दुखद समाचार सुना। सरदार मनमोहन सिंह जी ईमानदारी, सादगी, सज्जनता, सरलता, विनम्रता, बुद्धिमत्ता व दूरदर्शिता की प्रतिमूर्ति थे। आर्थिक उदारीकरण के शिल्पकार सरदार मनमोहन सिंह ने आधुनिक व स्वावलंबी भारत की नींव रखी। उनका जाना एक व्यक्तिगत क्षति है। उनका प्रचुर स्नेह मुझे मिलता रहा। ऐसे विनम्र विशाल व्यक्ति के साथ काम करना मेरा सौभाग्य था। 𝟐𝟎𝟎𝟒 से 𝟐𝟎𝟏𝟒 के बीच उन्होंने बिहार और भारत को बेहतरीन एवं फलदायक वर्ष अथवा यूं कहे कि स्वर्णिम दशक दिया। यूपीए गठबंधन में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी राजद के नेता तथा कैबिनेट सहयोगी रेलमंत्री के रूप में हमारी सकारात्मक पहल एवं आग्रह पर उन्होंने 𝟐𝟎𝟎𝟒 से 𝟐𝟎𝟎𝟗 के बीच बिहार को विकास कार्यों के लिए 𝟏 लाख 𝟒𝟒 हज़ार करोड़ की धनराशि एवं परियोजनाएं दी। कोसी विभीषिका के समय हमारे निवेदन पर तुरंत बिहार चले आए तथा हजारों करोड़ की आर्थिक सहायता, राहत सामग्री एवं राशि प्रदान की। उनके स्वर्गवास उपरांत 𝟐𝟎𝟎𝟒 से 𝟐𝟎𝟏𝟒 के स्वर्णिम दशक में उनकी छाप व उनकी सफलता एक रिकॉर्ड के रूप में स्वतः ही इतिहास में ओर अधिक जोर-शोर से प्रचारित होगी। उनकी विरासत पीढ़ियों को प्रेरित करेगी। इस कठिन समय में उनके परिवार, प्रियजनों व प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक शोक संवेदना। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी डॉ सिंह के निधन पर एक पोस्ट में लिखा कि इतिहास आपको याद ही नहीं बल्कि आपका दिवाना रहेगा सर!! देश में आर्थिक सुधारों के जनक, आर्थिक बदलाव के शिल्पकार, मजबूत शख़्सियत, महान राजनेता पूर्व प्रधानमंत्री व अभिभावक डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करता हूँ। ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।सरदार डॉ. मनमोहन सिंह जी ने दशकों तक हमारी अर्थव्यवस्था, देश की अभूतपूर्व प्रगति और विकास की ऐतिहासिक अध्यक्षता की। उनकी बुद्धिमता, सहनशीलता, दूरदर्शिता, विनम्रता और समर्पण को सदैव याद रखा जाएगा। आपकी सौम्यता एवं सुजनता के अलावा आपके सकारात्मक, उत्साही व प्रेरणादायी शब्द मुझे हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।

Recent Post