AMIT LEKH

Post: पटना में होलिका दहन को लेकर दो पक्षों में जमकर हुआ पथराव

पटना में होलिका दहन को लेकर दो पक्षों में जमकर हुआ पथराव

विशेष ब्यूरो बिहार दिवाकर पाण्डेय की रिपोर्ट :

दर्जनों लोग घायल, पुलिस टीम पर भी हुआ हमला

न्यूज़ डेस्क, राजधानी पटना

दिवाकर पाण्डेय

– अमिट लेख
पटना, (ए.एल.न्यूज़)। राजधानी पटना के एनटीपीसी थाना अंतर्गत सहनौरा गांव में होलिका दहन को लेकर दो पक्षों में जमकर पत्थरबाजी हुई। बताया जा रहा है कि एक पक्ष के द्वारा ग्रामीण सड़क पर होलिका दहन की गई। जिसका दूसरे पक्ष ने विरोध किया। जिसके बाद रात्रि में ही दोनों पक्ष में तनातनी हो गई, पुलिस मौके पर रात्रि से ही कैंप कर रही है। दर्जनों लोग इस मामले में घायल हुए हैं। वही शुक्रवार लगभग 1:00 बजे दोनो पक्ष में तनाव बढ़ी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस को भी आक्रोशित लोगों ने खदेड़ दिया। जिसके बाद पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर कैंप कर रही है। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और सड़क पर सन्नाटा पसरा है।
सरपंच कन्हैया कुमार ने बताया कि कुछ असामाजिक लोग शराब पीकर ऐसी घटना को अंजाम दिया है। पहले ऐसी घटना नहीं हुई थी, यह इस गांव के लिए निंदनीय घटना है। एक पक्ष के लोगों के द्वारा पुलिस को भी मौके से खदेड़कर भगा दिया गया। एक गाड़ी का शीशा भी फूट गया है। दोनों पक्ष से दर्जनों से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। सूचना मिली है कि असामाजिक तत्वों ने फायरिंग की घटना को भी अंजाम दिया है। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण है दोनों पक्ष से शांति का माहौल को लेकर अपील की जा रही है। मौके पर मौजूद एक महिला ने बताया कि दोनो पक्ष में जमकर पत्थरबाजी हुई। यहां तनाव का माहौल है।एनटीपीसी थाना अध्यक्ष ललित विजय ने बताया कि दोनो पक्षों में होलिका दहन को लेकर रात्रि में विवाद हुआ था, जिसके बाद मामले को शांत कराया गया। वहीं दूसरे पक्ष के द्वारा एक पक्ष पर फोटो खींचने का आरोप लगाया गया। जिसके बाद लगभग 1:00 दिन में दोनों पक्ष में पत्थर बाजी हुई, पुलिस मौके पर कैंप कर रही है। वहीं पत्थरबाजी के दौरान पुलिस मौके पर पहुंची और कुछ पत्थर पुलिस की गाड़ी पर भी लगी है।

Comments are closed.

Recent Post