AMIT LEKH

Post: कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरू और प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश

कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरू और प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश

विशेष ब्यूरो बिहार दिवाकर पाण्डेय की रिपोर्ट :

यूथ कांग्रेस और एन. एस. यू. आई द्वारा राज्य में बेरोजगारी को समाप्त करने और पलायन को रोकने के लिए एक पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है

न्यूज़ डेस्क, राजधानी पटना

दिवाकर पाण्डेय

– अमिट लेख
मोतिहारी, (ए.एल.न्यूज़)। कांग्रेस बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरू एवं प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह का आगमन हुआ। उनके आगमन पर जिला कांग्रेस कमिटी पूर्वी चंपारण के कार्यकर्ताओं ने उन्हें गर्मजोशी से स्वागत किया और पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा और समर्पण का प्रदर्शन किया। आगमन के बाद, जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष इ. शशि भूषण राय उर्फ गप्पू राय के नेतृत्व में डाक बंगला में एक प्रेसवार्ता आयोजित की गई। इस मौके पर माननीय प्रभारी कृष्णा अल्लावरू और प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने बिहार में बढ़ते पलायन और बेरोजगारी की समस्याओं पर चिंता व्यक्त करते हुए आगामी पदयात्रा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यूथ कांग्रेस और एन. एस. यू. आई द्वारा राज्य में बेरोजगारी को समाप्त करने और पलायन को रोकने के लिए एक पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस पदयात्रा का उद्देश्य राज्य के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना और पलायन की समस्या का समाधान करना है। पदयात्रा का मार्ग बिहार के विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजरते हुए पटना तक पहुंचेगा। माननीय प्रभारी एवं प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे इस पदयात्रा में भाग लेकर राज्य में परिवर्तन लाने के इस आंदोलन का हिस्सा बनें। प्रेसवार्ता के दौरान, जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष इ. शशि भूषण राय उर्फ गप्पू राय ने प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें अंगवस्त्र और बुके भेंटकर उनका सम्मान किया।

Comments are closed.

Recent Post