AMIT LEKH

Post: एकमा के पूर्व जिला पार्षद रूपेश सिंह बने भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, क्षेत्र में खुशी की लहर

एकमा के पूर्व जिला पार्षद रूपेश सिंह बने भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, क्षेत्र में खुशी की लहर

छपरा से हमारे प्रमंडलीय ब्यूरो का संकलन :

रुपेश भारतीय जनता युवा मोर्चा के एकमा मंडल अध्यक्ष सहित भाजपा के विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं

न्यूज़ डेस्क, छपरा/सारण 

संवाददाता

– ए. एल. न्यूज़
एकमा, (सारण)। एकमा के पूर्व जिला पार्षद रूपेश कुमार सिंह उर्फ छोटू को भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य मनोनीत किए जाने पर एकमा व आसपास के क्षेत्रों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

फोटो : छपरा कार्यालय

इस उपलब्धि पर एकमा में गुरुवार को एक सम्मान समारोह आयोजित कर भाजपा कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाईयां दीं। बधाई देने वालों में एकमा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा, एकमा नगर अध्यक्ष श्रीप्रकाश, विधानसभा बूथ सशक्तीकरण अभियान के संयोजक बलवंत कुमार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष त्रिभुवन तिवारी, वार्ड पार्षद संजय सिंह, कमलेश सिंह, ओमप्रकाश सिंह, पूर्व सरपंच राजकिशोर सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता शामिल रहे। ज्ञात हो कि रूपेश सिंह वर्ष 2016 में पूरे बिहार में सबसे कम उम्र के जिला पार्षद बने थे। वे भारतीय जनता युवा मोर्चा के एकमा मंडल अध्यक्ष सहित भाजपा के विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। पिछले दस वर्षों से वे पार्टी के विभिन्न पदों पर सक्रिय रहते हुए संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। रूपेश सिंह के इस मनोनयन से भाजपा कार्यकर्ताओं में भी उत्साह का माहौल है।

Leave a Reply

Recent Post