AMIT LEKH

Post: स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की हुई समीक्षा

स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की हुई समीक्षा

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा : 

बैठक में सभी संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ताकि समारोह गरिमामय, सुरक्षित और भव्य तरीके से सम्पन्न हो सके

उप विकास आयुक्त, सुमित कुमार ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

न्यूज़ डेस्क, जिला पश्चिम चंपारण

मोहन सिंह

–  अमिट लेख

बेतिया, (ए.एल.न्यूज़)। स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में गत दिवस उप विकास आयुक्त सुमित कुमार की अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ताकि समारोह गरिमामय, सुरक्षित और भव्य तरीके से सम्पन्न हो सके। उन्होंने संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण कर ली जाएं। बैठक में उन्होंने परेड रिहर्सल, समारोह स्थल की साफ-सफाई, नगर की सफाई व्यवस्था, महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई, पेयजल, चिकित्सा, अग्निशमन तथा सोशल मीडिया पर फेसबुक लाइव प्रसारण को लेकर दिशा-निर्देश दिए।उन्होंने निर्देश दिया कि परेड की रिहर्सल नियमित हो, समारोह स्थल की साफ-सफाई के साथ नगर क्षेत्र व महापुरुषों की प्रतिमाओं की भी सफाई कर सजावट सुनिश्चित की जाए। साथ ही पेयजल, चिकित्सा, अग्निशमन और आपातकालीन सेवाओं की व्यवस्था को दुरुस्त रखने को कहा। उन्होंने समारोह का फेसबुक लाइव प्रसारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया ताकि अधिक से अधिक लोग घर बैठे समारोह से जुड़ सकें। उप विकास आयुक्त सुमित कुमार ने स्पष्ट किया कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि देश के प्रति सम्मान और कर्तव्यों के प्रति जागरूकता का पर्व है। उन्होंने सभी अधिकारियों से सामूहिक प्रयासों के साथ दायित्वों का निर्वहन करने की अपील की। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी, बेतिया सदर, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, प्रभारी पदाधिकारी, सामान्य शाखा, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Comments are closed.

Recent Post