



पटना से ब्यूरो रिपोर्ट :
पालीगंज अनुमंडल के सिगोरी थानाक्षेत्र के चंदोष गांव के मठिया पुल के पास देर शाम बाइक सवार अपराधियों के द्वारा ऑटो पर सवार एक महिला को सरेआम गोली मारकर घायल कर दिया
न्यूज़ डेस्क, राजधानी खबर
दिवाकर पाण्डेय
– अमिट लेख
पटना, (ए.एल.न्यूज)। राजधानी के पालीगंज अनुमंडल के सिगोरी थानाक्षेत्र के चंदोष गांव के मठिया पुल के पास देर शाम बाइक सवार अपराधियों के द्वारा ऑटो पर सवार एक महिला को सरेआम गोली मारकर घायल कर दिया। घायल महिला की पहचान 50वर्षीय शर्मिला देवी के रूप में हुई। घायल महिला जहानाबाद जिला के टेनिबिगहा गांव की रहने वाली बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जहां घायल महिला को पहले पालीगंज अनुमंडल अस्पताल लाया गया जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि घायल महिला शर्मिला देवी ऑटो से अपने मायके पालीगंज आ रही थी इसी दौरान चंदौस गांव के मठिया पुल के पास पीछे से आ रहे हैं बाइक सवार ने गोली मार दी जहां महिला के सर को गोली छूकर निकल गया। हालांकि, महिला घायल बताई जा रही है। इधर घायल महिला ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले ही घर में जमीन को लेकर दोनों बेटे में विवाद हुआ था और इसी विवाद को लेकर बड़े बेटे ने पिता के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल घटना की सूचना मिलने के बाद पालीगंज डीएसपी 1 राजीव चंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी पटना FSL टीम को भी दिया गया है। घटना की पुष्टि करते हुए पालीगंज डीएसपी 1 राजीव चंद्र सिंह ने बताया कि सिगोरी थानाक्षेत्र के चंदौस गांव के मठिया पुल के पास ऑटो में सवार एक महिला शर्मिला देवी को बाइक सवार अपराधियों के द्वारा गोली मारी गई है। हालांकि, महिला को गोली छूकर निकल गया लेकिन महिल घायल है। वहीं, घायल महिला को पालीगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। घायल महिला ने पुलिस बताया है कि, घर में कुछ दिन पूर्व जमीन को लेकर विवाद हुआ था। जिसमें महिला के दो बेटे हैं और जमीन को लेकर आए दिन विवाद चलता है। घटना को लेकर महिला ने पति और बड़े बेटे पर आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।