



महिलाओं को रोजगार के लिए सिलाई एक मुख्य संसाधन है। जिससे वे अपनी जरूरतो को पुरा कर सकती है
✍️ श्याम बाबू सिंह, संवाददाता
– अमिट लेख
सुगौली, (पूर्वी चम्पारण)। महिला सशक्तिकरण को लेकर नगर पंचायत के सरगम सिनेमा रोड स्थित सावित्री वाटिका में सिलाई सेंटर का उद्घाटन प्रमुख प्रतिनिधि मनोज सहनी के द्वारा फीता काट कर किया गया। मौके पर उपस्थित लोगो को सम्बोधित करते हुये उन्होने कहा कि सिलाई सिखने से महिलाये आत्म निर्भर होगी। महिलाओं को रोजगार के लिए सिलाई एक मुख्य संसाधन है। जिससे वे अपनी जरूरतो को पुरा कर सकती है। मौके पर धर्मेन्द्र तिवारी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।