



बेतिया से उप-संपादक का चश्मा :
कई ममालों का मौके पर ही हुआ समाधान
संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को फोन कर समस्याओं का समाधान करने के लिए शीघ्र समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया
न्यूज़ डेस्क, जिला पश्चिम चंपारण
मोहन सिंह
– अमिट लेख
बेतिया, (ए.एल.न्यूज़)। जिलाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में आज जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रखंडों से आए लोगों की कुल 70 शिकायतों एवं समस्याओं की सुनवाई की गई। जनता दरबार में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिये। साथ ही कई मामलों में संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को फोन कर समस्याओं का समाधान करने के लिए शीघ्र समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। कई मामलों का समाधान मौके पर ही कर दिया गया, जिससे उपस्थित लोगों ने संतोष व्यक्त किया। जिलाधिकारी के जनता दरबार में जिन मामलों का समाधान आज नहीं हो सका, उसे संबंधित विभाग/अधिकारियों को भेजते हुए त्वरित गति से नियमानुकूल समाधान कराने हेतु निर्देशित किया गया। जनता दरबार में कई तरह के मामले आए। जिसमें राजस्व, शिक्षा, आपूर्ति, आवास, स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या आदि शामिल हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का शीघ्र और प्रभावी समाधान करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त शिकायतों का निपटारा समयबद्ध तरीके से किया जाए और किसी भी मामले में अनावश्यक विलंब न हो। इस दौरान विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।