AMIT LEKH

Post: नीतीश सरकार ने सात अनुमंडल के एसडीओ को हटाया और बनाया डीटीओ

नीतीश सरकार ने सात अनुमंडल के एसडीओ को हटाया और बनाया डीटीओ

पटना ब्यूरो की रिपोर्ट :

54 अफसरों को किया गया है इधऱ से उधर

न्यूज़ डेस्क, राजधानी खबर

दिवाकर पाण्डेय

– अमिट लेख

पटना (ए.एल.न्यूज)। नीतीश सरकार ने सात अनुमंडल के एसडीओ को हटा दिया है। उन्हें जिला परिवहन पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित किया गया है। सरकार ने मंगलवार को बिहार प्रशासनिक सेवा के 54 अधिकारियों का ट्रांसफर-पोस्टिंग किया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है। इनमें कई ऐसे भी अधिकारी हैं जो पदस्थापन की प्रतीक्षा में थे, सरकार ने उन्हें नई जिम्मेदारी दी है। पालीगंज के अनुमंडल पदाधिकारी अमनप्रीत सिंह को अरवल का जिला परिवहन पदाधिकारी बनाया गया है। वहीं कटिहार के बारसोई अनुमंडल के एसडीओ दीक्षित श्वेतम को किशनगंज का जिला परिवहन पदाधिकारी, मोहनिया के अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार सिंह को पड़ोसी जिला रोहतास का जिला परिवहन पदाधिकारी बनाया गया है। शेखपुरा के अनुमंडल पदाधिकारी राहुल सिंह को नालंदा का डीटीओ बनाया गया है जबकि मुजफ्फरपुर पूर्वी के अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार को जिला परिवहन पदाधिकारी भोजपुर के पद पर पद स्थापित किया गया है। पूर्वी चंपारण के पकड़ी दयाल अनुमंडल पदाधिकारी अविनाश कुमार को जहानाबाद का जिला परिवहन पदाधिकारी बनाया गया है। खगड़िया के गोगरी के अनुमंडल पदाधिकारी सुनंदा कुमारी को जिला परिवहन पदाधिकारी औरंगाबाद के पद पर पदस्थापित किया गया है।

Comments are closed.

Recent Post