AMIT LEKH

Post: मन की बात के सौवें संस्करण पर जिले भर में काफी उत्साह

मन की बात के सौवें संस्करण पर जिले भर में काफी उत्साह

भाजपा द्वारा इस प्रसारण को सुनने के लिए एक हजार से ज्यादा स्थानों पर टीवी एवं एलईडी स्क्रीन लगाया गया था

✍️ रामबालक राम, जिला ब्यूरो
– अमिट लेख
मोतिहारी, (विशेष)। प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम के सौवें संस्करण पर जिले भर में काफी उत्साह देखने को मिला। भाजपा द्वारा इस प्रसारण को सुनने के लिए एक हजार से ज्यादा स्थानों पर टीवी एवं एलईडी स्क्रीन लगाया गया था। जहां विभिन्न बूथो व शक्ति केन्द्र के सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में पहुंचे आमलोग, महिला व युवा “मन की बात” को सुना। इसके साथ ही भाजपा के विभिन्न प्रकोष्ठ व मोर्चा के पदाधिकारियों ने भी अलग-अलग स्थानों पर पीएम के मन की बात को सुनने के लिए व्यवस्था की गयी थी।

पूर्व केंद्रीय मंत्री सह सांसद राधामोहन सिंह चंद्रहिया पंचायत के 194 मतदान केंद्र पर मन की बात श्रवण कार्यक्रम में शामिल हुए। जहां बने भव्य पंडाल में उनके साथ हजारों लोगो ने मन की बात को सुना। मौके पर श्री सिंह ने कहा कि मन की बात का 100 वां संस्करण का प्रसारण इतिहास के सुनहरे पृष्ठों में आज अंकित हो गया। उन्होंने कहा कि मन की बात कार्यक्रम मात्र नहीं है, बल्कि एक ऐसा अभियान है जिसने वर्तमान में हताश पीढ़ी को संबल प्रदान किया है। युवाओं, किसानों, महिलाओं, कामगारों और सुंदर दुनिया का सपना देखने वालों को उड़ान की नई पंख दी है। पीएम मोदी ने हाशिये पर खड़े सृजनशील लोगों से सीधा संवाद कर उन्हें संबल प्रदान कर उनकी क्रियाशीलता को गति प्रदान किया है, वोकल फॉर लोकल का सूत्र देकर युवाओं को आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा मिली है। उन्होने कहा कि सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षिक, राजनीतिक, आर्थिक सहित सभी क्षेत्र में प्रधानमंत्री जी के विचारों ने राष्ट्रीय पुनरुत्थान को गति देकर नया आयाम दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने संस्कृति, लोक परंपरा, भाषा, लोगों की कहानियां और त्योहार जो पहले मुख्यधारा में शामिल नहीं थे, उसे मन की बात जैसे मंच से समाहित कर उसे प्रभावी बनाया है।

Recent Post