AMIT LEKH

Post: प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात

प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात

प्रधानमंत्री ने नॉर्थईस्ट की बहन के बारे में बताएं। जिनके साथ हजारों लोग जुटकर आज दुनिया में ग्लोबल स्तर पर मार्केटिंग कर रहे हैं

✍️ अमित कुमार की रिपोर्ट :
– अमिट लेख
पटना, (स्टेट हैड)। सम्राट चौधरी ने मन की बात सुनने के बाद मीडिया से की बातचीत। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा प्रधानमंत्री ने मन की बात में बताया की देश में मन की बात से क्या-क्या फायदे हुए हैं। कश्मीर के व्यापारी के बारे में बताया जो दुनिया से बिल्कुल अनभिज्ञ थे।

उनके साथ आज सैकड़ों संख्या में लोग जुड़े हुए हैं। प्रधानमंत्री ने नॉर्थईस्ट की बहन के बारे में बताएं। जिनके साथ हजारों लोग जुटकर आज दुनिया में ग्लोबल स्तर पर मार्केटिंग कर रहे हैं। पूरे देश के निर्माण की बात नरेंद्र मोदी कर रहे थे। और मन की बात में लगातार प्रधानमंत्री ने यह प्रयास किया है कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक और नॉर्थ ईस्ट से गुजरात तक कैसे भारत बढ़े इस पर चर्चा की है। बेटी को किस तरह से मुख्यधारा में लाना है। सेल्फी लेने वाले व्यक्ति को कैसे जोड़ा गया यह भी आप सबों ने सुना और देखा। प्रधानमंत्री बेटी को पढ़ाने के लिए पूरी तरह चिंतित है और लगातार यह देश श्रेष्ठ बने।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर मन की बात में यही बात करते रहें और आज 100वें एपिसोड में भी उन्होंने यही बात की है। मन की बात को लेकर जिस तरह से विरोध हो रहा है इसको लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा जिसको विरोध करना है वो करते रहें। उनका स्वागत है विरोध तो लोकतंत्र में होगा ही लेकिन भारत के निर्माण में नरेंद्र मोदी जी लगातार इस देश को बढ़ाते रहें हैं। जदयू ने कहा है मन की बात तो कर रहे हैं काम की बात कब करेंगे इसको लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा जिन को जानकारी नहीं है उन पर क्या बोला जाए। जिन लोगों को 15 साल राज करने का मौका मिला कोई 18 साल से मुख्यमंत्री हैं। उनको जब कुछ करना ही नहीं है तो वह दूसरे को इसी तरह कहेंगे वह तो खुद काम नहीं करते हैं तो दूसरों के बारे में भी सोचते हैं कि वह काम नहीं करते हैं। बिहार की सरकार तो जमीन भी मुहैया नही करा सकती है उन्हे तो किसी चीज पर बोलने का नैतिक अधिकार भी नही है।

Recent Post