



महराजगंज जनपद से ब्यूरो रिपोर्ट :
महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर सजग रहना ही सशक्त समाज की नींव
न्यूज़ डेस्क, जनपद महराजगंज
तैयब अली चिश्ती
– अमिट लेख
महराजगंज, (ए.एल.न्यूज़)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयुष्मान आरोग्य मंदिर बहुआर कला में बुधवार को स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान रामनिधि पटेल ने फीता काटकर किया। उन्होंने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वस्थ नारी की सशक्त परिवार और समाज की पहचान है। इस अवसर पर मौजूद डॉक्टर टीबीएचबी सुशील श्रीवास्तव ने

महिलाओं को स्वास्थ संबंधित पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण करना आवश्यक है। उन्होंने महिलाओं को आयरन कैल्शियम और संतुलित आहार की महत्व पर जोर देते हुए बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्वस्थ के प्रति जागरूक कर एक मजबूत और सशक्त परिवार की नींव तैयार करना है।

तो वहीं एएनएम गुंजा देवी ने ग्रामीणों को सरकार द्वारा संचालित स्वास्थ्य योजनाओं और सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। महिलाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से कार्यक्रम में स्टाफ अनीता दीक्षित, दुर्गावती चौधरी, नीलम गौतम, दुर्गावती गुप्ता ने भी अपनी भूमिका निभाई और लोगों को सजग रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।