AMIT LEKH

Post: पुलिस जवान ने किया सुसाइड, पिस्टल से खुद को सिर में मारी गोली

पुलिस जवान ने किया सुसाइड, पिस्टल से खुद को सिर में मारी गोली

बिहार पुलिस के सिपाही ने किया सुसाइड, पिस्टल से खुद को सिर में मारी गोली

✍️ दिवाकर पाण्डेय, जिला न्यूज़ ब्यूरो
– अमिट लेख
मोतिहारी, (विशेष)। जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाईन में एक पुलिस सिपाही ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। मृतक सिपाही शंभु कुमार यादव नालंदा जिले का रहने वाला था। शनिवार देर रात करीब दो बजे उसने पिस्टल से खुद के सिर में गोली मार ली। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सुसाइड की वजह अभी तक सामने नहीं आया है। सिपाही शंभु कुमार के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। किसी बात को लेकर तनाव की वजह से सिपाही शंभू यादव के सुसाइड करने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, असली वजह जांच के बाद ही पता चल पाएगी। सिपाही शंभू कुमार की उम्र करीब 49 साल बताई जा रही है। वह एडीजे 6 के बॉडीगार्ड का काम करता था। शंभू कुमार नालंदा जिला के चिलाव थाना इलाके के नेपुरा गांव का रहने वाला था। बीते महीने पश्चिमी चंपारण जिले में एक पुलिस इंस्पेक्टर की थाने की छत से गिरने पर मौत हो गई थी। इंस्पेक्टर ट्रांसफर होने के बाद कार्यभार सौंपने के लिए वाल्मीकिनगर थाने में गए थे। तभी वे छत से गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। लहूलुहान हालत में उनका शव थाना परिसर में पाया गया था। मृतक इंस्पेक्टर शशि शेखर चौहान नवादा जिले के रहने वाले थे।

Recent Post