AMIT LEKH

Post: डॉ. एस. कुमार व गौरव किशन एकमा विधानसभा के जनसुराज पार्टी प्रत्याशी देवकुमार सिंह का किया समर्थन

डॉ. एस. कुमार व गौरव किशन एकमा विधानसभा के जनसुराज पार्टी प्रत्याशी देवकुमार सिंह का किया समर्थन

छपरा से हमारे प्रमंडलीय ब्यूरो का संकलन :

दोनों प्रमुख लोगों के जनसुराज का समर्थन करने व पार्टी में शामिल होने से स्थानीय राजनीतिक समीकरणों में नया बदलाव देखने को मिल रहा है

न्यूज़ डेस्क, छपरा/सारण 

संवाददाता

– अमिट लेख

एकमा, (सारण)। एकमा विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में रविवार का दिन ऐतिहासिक रहा। एकमा के सामाजसेवी व चिकित्सक डॉ. एस. कुमार व भाजपा युवा मोर्चा नेता गौरव किशन ने प्रेस वार्ता कर जन सुराज पार्टी प्रत्याशी देवकुमार सिंह का समर्थन किया है।

फोटो : संवाददाता

साथ ही दोनों प्रमुख लोगों के जनसुराज का समर्थन करने व पार्टी में शामिल होने से स्थानीय राजनीतिक समीकरणों में नया बदलाव देखने को मिल रहा है।डॉ. कुमार लंबे समय से क्षेत्र में सेवा कार्यों से जुड़े रहे हैं। समाज के हर वर्ग तक चिकित्सा और सामाजिक सहायता पहुँचाने में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, उन्होंने सदैव जाति, धर्म और वर्ग से ऊपर उठकर कार्य किया है, जिसके कारण उन्हें जनता का व्यापक समर्थन प्राप्त है। जन सुराज पार्टी में शामिल होने के बाद डॉ. एस कुमार व गौरव किशन ने कहा कि वह बेहतर राजनीति व जनसरोकार के मुद्दों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से पार्टी के साथ आए हैं।

छाया : अमिट लेख

उन्होंने कहा कि जन हित और पारदर्शी राजनीतिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जनसुराज प्रत्याशी देवकुमार सिंह का समर्थन किया है। क्षेत्रीय जनता से देवकुमार सिंह के पक्ष में उन्होंने मतदान की अपील की। जन सुराज पार्टी के प्रदेश महामंत्री व चुनाव पर्यवेक्षक संतोष कुमार सिंह व जन सुराज नेता विकास सिंह ने कहा कि डॉ. एस कुमार व भाजपा युवा नेता गौरव किशन के पार्टी में आने को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि सामाजिक सेवा और ईमानदार छवि वाले व्यक्तित्व के जुड़ने से जन सुराज के मिशन को मजबूती मिलेगी। स्थानीय कार्यकर्ताओं ने इसे बदलाव की दिशा में बड़ा कदम बताया और उम्मीद जताई कि इससे एकमा में विकास व सुशासन की पहल को गति मिलेगी।

Comments are closed.

Recent Post