AMIT LEKH

Post: एकमा अंचल कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में 8 नए मामलों की हुई सुनवाई, तीन पुराने मामले का निष्पादन

एकमा अंचल कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में 8 नए मामलों की हुई सुनवाई, तीन पुराने मामले का निष्पादन

छपरा से हमारे प्रमंडलीय ब्यूरो का संकलन :

अंचलाधिकारी ने संबंधित राजस्व कर्मियों को लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख
एकमा/सारण, (संवाददाता)। अंचल कार्यालय एकमा में शनिवार को साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें अंचलाधिकारी अमलेश कुमार ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं।

फोटो : संवाददाता

जनता दरबार के दौरान कुल 8 नए आवेदन प्राप्त हुए, जबकि पूर्व से लंबित 6 मामलों की भी समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में 6 पुराने आवेदनों में से 3 मामलों का निष्पादन कर दिया गया, वहीं शेष 3 मामलों में संबंधित पक्षों को नोटिस जारी किया गया।

छाया : अमिट लेख

अंचलाधिकारी ने संबंधित राजस्व कर्मियों को लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जनता दरबार के दौरान राजस्व कर्मचारी प्रमोद कुमार के अलावा एकमा, रसूलपुर थाना की पुलिस व फरियादी की भी मौजूद रहे। जिससे विधि-व्यवस्था बनाए रखने के साथ शिकायतों की सुनवाई शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सकी।

Comments are closed.

Recent Post