AMIT LEKH

Post: घने कोहरे व धुंए के चलते एक साथ बस–स्कॉर्पियो व दूसरी बस की टक्कर में चार घायल

घने कोहरे व धुंए के चलते एक साथ बस–स्कॉर्पियो व दूसरी बस की टक्कर में चार घायल

रिपोर्ट : संवाददाता 18 दिसंबर 2025 

छपरा से हमारे प्रमंडलीय ब्यूरो का संकलन :

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई

बताया गया है कि घने कोहरे व धुंए के चलते एक साथ बस–स्कॉर्पियो व दूसरी बस की टक्कर में चार घायल लोग घायल हो गए

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़ 

– अमिट लेख
एकमा, (सारण)। एकमा थाना क्षेत्र में छपरा–सीवान नेशनल हाईवे 531 पर आमडाढ़ी रेलवे ओवरब्रिज के पश्चिमी किनारे के समीप गुरुवार की सुबह एक सड़क दुर्घटना हो गई।

फोटो : संवाददाता

जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। बताया गया है कि घने कोहरे व धुंए के चलते एक साथ बस–स्कॉर्पियो व दूसरी बस की टक्कर में चार घायल लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार झारखंड के टाटा से आ रही स्कार्पियो और एकमा की ओर से सीवान को जा रही एक सवारी बस आमडाढ़ी ओवरब्रिज के पास आमने-सामने टकरा गई। इसी दौरान पीछे से आ रही दूसरी बस भी पहली बस से जा भिड़ी।

छाया : अमिट लेख

तीन वाहनों की इस टक्कर में बस में सवार चार यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों में सीवान जिले के तरवारा थाना क्षेत्र के बलिया पट्टी गांव निवासी बीरेंद्र सिंह, बड़हरिया थाना क्षेत्र के कर्बला गांव निवासी इमामू हक की पत्नी तज्जुम खातून, स्नेहा यादव व एक अन्य सहित चार यात्री शामिल बताए जाते हैं। स्थानीय लोगों व पुलिस के सहयोग से सभी घायलों को इलाज के लिए एकमा सीएचसी व निजी अस्पताल में पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने एक घायल की हालत गंभीर देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि अन्य तीन का इलाज एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व निजी अस्पताल में चल रहा है।

बताया गया है कि सड़क किनारे जलाए गए कचरे से उठे धुएं, घना कोहरा व तेज रफ्तार के कारण विजिबिलिटी/ दृश्यता कम हो गई थी, जिससे यह दुर्घटना हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गई है। हादसे में बस का इंजन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि दुर्घटना के बाद सभी वाहन चालक मौके से फरार हो गए।

Comments are closed.

Recent Post