AMIT LEKH

Post: एकमा में प्रखंड स्तरीय किसान गोष्ठी का आयोजित

एकमा में प्रखंड स्तरीय किसान गोष्ठी का आयोजित

छपरा से हमारे प्रमंडलीय ब्यूरो का संकलन :

गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रखंड कृषि पदाधिकारी शुभम पाल ने दलहन एवं तेलहन फसलों के आधुनिक वैज्ञानिक तरीकों पर विस्तार से चर्चा की

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

संवाददाता

– अमिट लेख

छपरा, (सारण)। एकमा स्थित ई–किसान भवन के सभागार में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जद (यू) प्रखंड अध्यक्ष सह बीस सूत्री अध्यक्ष राजेश्वर सिंह, आत्मा के अध्यक्ष उमेश सिंह, मिथिलेश सिंह व प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी मिथिलेश कुमार मेहता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की।

फोटो : संवाददाता

इसके बाद कृषि अधिकारियों व विशेषज्ञों ने किसानों को उन्नत खेती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं। कार्यक्रम का संचालन प्रखंड तकनीकी प्रबंधक राजकुमार चौरसिया ने किया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रखंड कृषि पदाधिकारी शुभम पाल ने दलहन एवं तेलहन फसलों के आधुनिक वैज्ञानिक तरीकों पर विस्तार से चर्चा की।

छाया : अमिट लेख

उन्होंने कहा कि बदलते जलवायु परिदृश्य में कृषि की सफलता तकनीक आधारित खेती पर निर्भर करती है। इसी क्रम में उन्होंने जैविक खेती के महत्व, इसके लाभ, मृदा-स्वास्थ्य संरक्षण एवं पर्यावरण संतुलन में इसकी भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने किसानों को उन्नत बीज, समुचित उर्वरक प्रबंधन, फसल संरक्षण तकनीक एवं समग्र कृषि प्रबंधन प्रणाली को अपनाने की सलाह दी।

छाया : अमिट लेख

गोष्ठी में कृषि समन्वयक राजेश कुमार विकल, उद्यान पदाधिकारी मोहित कुमार सिंह, सहायक तकनीकी प्रबंधक राजकुमार चौरसिया, राजेंद्र मौर्य, जितेंद्र कुमार, जमालुदीन अंसारी, किसान सलाहकार अरुण कुमार सिंह, हरेराम पंडित सहित किसान दीपक कुशवाहा, तारकेश्वर पंडित, अरुण सिंह, मनोज सिंह, अजय पंडित, विजय कुमार सिंह, संजय श्रीवास्तव, अनिल यादव, करीमन यादव, सरोज सिंह, तेजनारायण सिंह, ध्रुव पांडेय, मनोज पांडेय मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान किसानों ने अपनी फसलों से जुड़े प्रश्न, समस्याएं व अनुभव साझा किए, जिनके समाधान हेतु अधिकारियों द्वारा आवश्यक सुझाव दिए गए।

Leave a Reply

Recent Post