बेतिया से उप-संपादक का चश्मा :
चंपारण रेंज अंतर्गत वर्ष 2024 की तुलना में 2025 में सामान्य चोरी, वाहन चोरी एवं उत्पाद अधिनियम के कांडों में वृद्धि हुई है तो वहीं हत्या डकैती व लूट जैसे कांडों में कमी आई है
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। पुलिस उप महा निरीक्षक चंपारण रेंज के द्वारा 2023 से 2025 तक जारी चंपारण रेंज अंतर्गत तुलनात्मक अपराधी के आंकड़ों के अनुसार हत्या के शीर्ष में वर्ष 2023 में 260, वर्ष 2024 में 229 और वर्ष 2025 में 216 कांड प्रेतिवेदित हुए है, जो कि वर्ष 2024 के तुलना में 5.67% कम है। डकैती के शीर्ष में वर्ष 2023 में 11, वर्ष 2024 में 11 और वर्ष 2025 में 05 कांड प्रेतिवेदित हुए है, जो कि वर्ष 2024 के तुलना में 54.54% कम है। लूट के शीर्ष में वर्ष 2023 में 180, वर्ष 2024 में 124 और वर्ष 2025 में 64 कांड प्रेतिवेदित हुए है, जो कि वर्ष 2024 के तुलना में 48.38% कम है। गुहभेदन के शीर्ष में वर्ष 2023 में 260, वर्ष 2024 में 319 और वर्ष 2025 में 317 कांड प्रेतिवेदित हुए है, जो कि वर्ष 2024 के तुलना में 0.62% कम है। सामान्य चोरी के शीर्ष में वर्ष 2023 में 842, वर्ष 2024 में 761 और वर्ष 2025 में 817 कांड प्रेतिवेदित हुए है, जो कि वर्ष 2024 के तुलना में 7.3% अधिक है। वाहन चोरी के शीर्ष में वर्ष 2023 में 2526, वर्ष 2024 में 2391 और वर्ष 2025 में 2912 कांड प्रेतिवेदित हुए है, जो कि वर्ष 2024 के तुलना में 21.79% अधिक है। सांप्रदायिक दंगा के शीर्ष में वर्ष 2023 में 11, वर्ष 2024 में 06 और वर्ष 2025 में 01 कांड प्रेतिवेदित हुए है, जो कि वर्ष 2024 के तुलना में 83.3% कम है। बलात्कार के शोर्ष में वर्ष 2023 में 84, वर्ष 2024 में 103 और वर्ष 2025 में 78 कांड प्रेतिवेदित हुए है, जो कि वर्ष 2024 के तुलना में 24.27% कम है। SC/ST Act के शीर्ष में वर्ष 2023 में 639, वर्ष 2024 में 598 और वर्ष 2025 में 581 कांड प्रतिवेदित हुए है, जो कि वर्ष 2024 के तुलना में 2.84% कम है। उत्पाद अधिनियम के शीर्ष में वर्ष 2023 में 7352, वर्ष 2024 में 7872 और वर्ष 2025 में 11966 कोड प्रेतिवेदित हुए है, जो कि वर्ष 2024 के तुलना में 52% अधिक है तथा पॉक्सो अधिनियम के शीर्ष में वर्ष 2023 में 312, वर्ष 2024 में 279 और वर्ष 2025 में 230 कांड प्रेतिवेदित हुए है, जो कि वर्ष 2024 के तुलना में 17.56% कम है।








