AMIT LEKH

Post: गोबरहीं शिवशक्ति धाम में जरूरतमंदों को कंबल वितरण सह पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित

गोबरहीं शिवशक्ति धाम में जरूरतमंदों को कंबल वितरण सह पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा : 

शीतलहर से जरुरतमंदों को राहत व पत्रकार सम्मान समारोह का दिखा संगम

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

एकमा/मांझी, (सारण)। कड़ाके की पड़ रही ठंड व शीतलहर से प्रभावित जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से गोबरहीं गांव स्थित शिवशक्ति धाम मंदिर परिसर में सोमवार को जरुरतमंदों के बीच कंबल वितरण सह पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

फोटो : संवाददाता

कार्यक्रम में सैकड़ों गरीब, असहाय महिला-पुरुषों के बीच कंबलों का वितरण किया गया, वहीं नववर्ष 2026 के अवसर पर समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने वाले पत्रकारों को भी अंगवस्त्र भेंटकर कर सम्मानित किया गया। कंबल वितरण की नेक व मानवीय पहल शिव शक्ति धाम मंदिर, गोबरही के संस्थापक व समाजसेवी विजय कुमार सिंह व अजय कुमार सिंह के अलावा ताजपुर पंचायत के पूर्व मुखिया पति विजय सिंह, जदयू नेता सुनील सिंह व पूर्व जिला पार्षद धर्मेंद्र सिंह समाज के हाथों संपन्न हुआ। इस अवसर पर आयोजकों ने एकमा, दाउदपुर व मांझी क्षेत्र के पत्रकारों क्रमशः पत्रकार संजीव शर्मा, संजय कुमार पाण्डेय, तारकेश्वर प्रसाद, संजय कुमार सिंह, अमित सिंह, सुनील पंडित, पत्रकार व वेब जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सारण जिला इकाई के उपाध्यक्ष के. के. सिंह सेंगर को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। पत्रकारों को सम्मानित करते हुए कार्यक्रम के आयोजकों ने कहा कि पत्रकार समाज की आवाज़ होते हैं और जनहित के मुद्दों को सामने लाकर लोकतंत्र को मजबूत करते हैं। समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सेवा, सहयोग व संवेदनशीलता ही समाज की सच्ची पूंजी है। ठंड के इस मौसम में जरूरतमंदों को कंबल वितरण जैसे कार्य मानवीय सरोकार का परिचायक हैं। साथ ही, पत्रकारों का सम्मान समाज और प्रशासन के बीच सेतु को और मजबूत करता है।
कार्यक्रम में मंदिर के पुजारी के अलावा समाजसेवी रामनारायण सिंह, रामायण सिंह, अरुण कुमार सिंह, सोनू कुमार सिंह, लालबाबू सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे। यह आयोजन शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर राहत व संतोष की झलक दिखाई दी।

Comments are closed.

Recent Post